{"_id":"598204424f1c1b42078b4568","slug":"131501692994-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई के लड़की भागने पर दबंग उठा लाए बहन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाई के लड़की भागने पर दबंग उठा लाए बहन
Updated Thu, 03 Aug 2017 01:40 AM IST
विज्ञापन
rape
- फोटो : google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली।
बिथरीचैनपुर के गांव सैदपुर कुर्मियान की एक लड़की को रिश्ते का फुफेरा भाई भगा ले गया। लड़की बरामदगी का दबाव बनाने के लिए दबंग परिवार वाले रिठौरा से लड़के की बहन को उठा लाए। उसको बंधक बनाकर रखा गया। लड़की पक्ष के लोगों का कहना था कि जब उसका भाई सामने आएगा तभी पीड़िता को छोड़ा जाएगा। पुलिस को जानकारी मिलने के बाद लड़की को छुड़ा लिया गया। बुधवार देर शाम लड़की को उसके परिवार के सुपुर्द कर दिया गया।
बीती 29 जुलाई को बिथरीचैनपुर निवासी युवक रिश्तेदारी में आने वाली लड़की को भगाकर ले गया। लड़की बरामदगी के लिए परिवार के लोग लड़का पक्ष पर दबाव बना रहे थे। बुधवार को लड़की पक्ष को जानकारी मिली कि लड़की की शादीशुदा बहन अपनी रिश्तेदारी में रिठौरा पहुंची है। कार में पांच लोग रिठौरा के खाता गांव पहुंचे और लड़की को लेकर सैदपुर कुर्मियान ले आए। लड़के की बहन के उठने के बाद हंगामा मच गया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पीड़िता को छुड़ाया तो उसने आरोप लगाए कि उसको सैदुपुर के जंगलों में ले जाकर दुष्कर्म किया गया। वहीं लड़की पक्ष वालों का आरोप है कि लड़की घर से तीन लाख 20 हजार रुपये लेकर भागी है। लड़की की बहन को लाने से पहले रिठौरा में पंचायत हुई थी। रजामंदी के बाद लाया गया। पुलिस भी दुष्कर्म के आरोपों को संदिग्ध मानते हुए थाने में कोई लिखा पढ़त नहीं की है। पुलिस के सामने लड़की पक्ष वालों ने बताया कि महिला के साथ उसका पति भी था, लेकिन वह रास्ते में टेंपो से कूद कर भाग गया।