फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   नल पर पानी लेने गए युवक की करंट से मौत

नल पर पानी लेने गए युवक की करंट से मौत

Thu, 15 Jun 2017 10:17 PM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
नल पर पानी लेने गए युवक की करंट से मौत
बरेली।
विज्ञापन

सुबह के समय नल पर पानी लेने गए युवक की करंट लगने से मौत हो गई। इसको लेकर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया है।

थाना बिथरीचैनपुर क्षेत्र के गांव उगनपुर निवासी 28 वर्षीय अशोक बाबू के घर में नल पर बिजली की मोटर लगी थी। जिससे टैंक में पानी भरा जाता था। बृहस्पतिवार सुबह सात बजे अशोक बाबू नल पर पानी भरने गए थे। बिजली की सप्लाई आने से मोटर चल रही थी। हैंड पंप से ताजा पानी भरने के चक्कर में मोटर से उतरे करंट की चपेट में आने से अशोक बाबू की मौत हो गई। वह तड़पकर ही मौके पर गिर गए और उनका शरीर बुरी तरह से झुलस गया। यह देख परिवार में कोहराम मच गया। आसपास के लोग उनके घर आ गए और बिजली की सप्लाई बंद की। अशोक बाबू को उठाकर एक निजी डॉक्टर के क्लीनिक पर ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया गया। अशोक बाबू अपने पीछे पत्नी संतोष कुमारी और एक बेटे व बेटी को रोता बिलखता छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed