फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   विषैला चोकर खाकर मरीं चार गाय, दुकानदार पर रिपोर्ट

विषैला चोकर खाकर मरीं चार गाय, दुकानदार पर रिपोर्ट

Sat, 23 Feb 2019 01:24 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 23 Feb 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
विषैला चोकर खाकर मरीं चार गाय, दुकानदार पर रिपोर्ट
बरेली। बारादरी क्षेत्र की एक डेयरी में चार गायों की मौत हो गई। शुक्रवार रात चौथी गाय के मरने पर पीड़ित ने चोकर जहरीला होने का आरोप लगाते हुए दुकानदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने गायों का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

मॉडल टाउन में सीआई पार्क के पास रहने वाले राजेश मौर्य छोटी डेयरी चलाकर परिवार की आजीविका चलाते हैं। राजेश के मुताबिक तीन दिन पहले उनका बेटा ईंट पजाया के थोक दुकानदार बबलू से गायों को खिलाने को चोकर लेकर आया था। इसे खाकर गुरुवार को उनकी तीन गाय मर गईं। उन्होंने बारादरी पुलिस को सूचना देकर इनका पोस्टमार्टम कराया। दुकानदार पर शक जताया लेकिन पुलिस ने उस वक्त रिपोर्ट नहीं लिखी। शुक्रवार शाम चौथी गाय ने भी दम तोड़ दिया। इससे राजेश की आजीविका का साधन ही खत्म हो गया। राजेश ने बबलू के खिलाफ मॉडल टाउन चौकी पर तहरीर दी कि उनके दिए गए विषैले चोकर की वजह से ही गायों की मौत हुई है। तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। चौकी प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि चौथी गाय के शव का भी पोस्टमार्टम कराएंगे। राजेश ने बताया कि उनकी सारी गाय हष्टपुष्ट थीं। इनके दिए कीटनाशक युक्त चोकर से ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed