फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   FIR against 250 miscreants in Bareilly

किला थाने में 250 उपद्रवियों पर एफआईआर

Tue, 24 Jul 2018 12:32 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Tue, 24 Jul 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
FIR against 250 miscreants in Bareilly
व्हाट्सऐप ग्रुप पर ताजुश्शरीया मुफ्ती अख्तर रजा खां ‘अजहरी मियां’ पर विवादित टिप्पणी वायरल होने के बाद किला थाने में उपद्रव किया गया। पोस्ट वायरल होने से गुस्साए लोगों ने थाने में घुसकर आरोपियों पर हमला करने की कोशिश की थी। पुलिस ने बमुश्किल दोनों को बचाया था। पुलिस को अंदेशा था कि भीड़ तंत्र की आड़ में दोबारा हमला हो सकता है। आरोपियों को बचाने के लिए पुलिस ने गुपचुप दोनों को कैंट थाने में शिफ्ट कर दिया। रातभर वहां बैरक में रखने के बाद दोनों को जीप में छिपाकर कोर्ट लाया गया। यहां से दोनों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन


शहर में इन दिनों धारा-144 लागू है। लिहाजा पुलिस ने निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने की पांच नामजद और 250 अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। अधिकारियों की मानें तो आरोपियों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा और जानलेवा हमले की धाराएं और बढ़ाई जाएंगी। रविवार को व्हाट्सऐप पर विवादित टिप्पणी वायरल होने की शिकायत मिलने पर पुलिस ने करीब पांच बजे आरोपी मोहित सक्सेना उर्फ मोनू के गुलाबनगर स्थित घर पर दबिश दी थी। मोनू घर पर नहीं मिला तो पुलिस ने उसके चाचा संजीव सक्सेना और दोस्त राहुल सक्सेना को हिरासत में ले लिया। पुलिस जब दोनों को थाने लेकर आई तो गुस्साई भीड़ ने धावा बोल दिया। भीड़ ने हंगामा करते हुए पुलिस जीप से दोनों आरोपियों को खींचकर ले जाने की कोशिश की। पुलिस किसी तरह उन्हें बचाकर थाने के अंदर लाई और हवालात में डाल दिया। इसके बाद कुछ लोग थाने में अंदर घुस गए और हवालात के सामने बवाल किया।
विज्ञापन


सुरक्षा घेरे में दोनों आरोपियों को कैट थाने पहुंचाया
इस घटनाक्रम के बाद पूरे शहर में तनाव फैल गया था। देर शाम पुलिस ने विवादित पोस्ट वायरल करने वाले मुख्य आरोपी मोहित सक्सेना उर्फ मोनू को भी पकड़ लिया। पुलिस को अंदेशा था कि थाने में दोनों आरोपियों फिर दोबारा हमला हो सकता है, इसलिए देर रात सुरक्षा घेरे में दोनों आरोपियों को कैंट थाने में शिफ्ट कर दिया गया। वहां से गुपचुप तरीके से दोनों को पूर्वान्ह करीब 11 बजे दोबारा किला थाने लाया गया और फिर दोपहर दो बजे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। आरोपियों के जिला जेल पहुंचने के बाद बिथरीचैनपुर के विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल उनसे मिलने पहुंचे। उन्होंने दोनों से बातचीत करने के बाद परिवार से जमानत के लिए प्रयास करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो और तस्वीरों से जुटाए जा रहे साक्ष्य
किला थाने में उपद्रव करने के मामले में पुलिस ने गंदा नाला निवासी रेशम, किला कटघर के जुनेद, खन्नू मोहल्ला के सारिक, मुजाहिद और पुलकाजी किला के फैजान शमसी समेत 250 अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ धारा-144 के उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस बवाल के दौरान के वीडियो और तस्वीरों के जरिये बवालियों की पहचान करने में जुटी है। वहीं विश्व हिंदू परिषद के पवन कुमार अरोड़ा ने एसएसपी मुनिराज जी. थाने में उपद्रव करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

आरोपियों भीड़ से बचाने वाले दो इंस्पेक्टर होंगे सम्मानित
किला थाने में उपद्रव के दौरान दोनों आरोपियों की जान बचाने वाले किला थाने के इंस्पेक्टर कमलकांत वर्मा और कोतवाली इंस्पेक्टर गीतेश कपिल को सम्मानित करने की संस्तुति की गई है। आईजी ध्रुवकांत ठाकुर के मुताबिक, दोनों इंस्पेक्टरों ने विषम परिस्थितियों में अच्छी सूझबूझ के साथ बेहतर काम किया।

पुलिस कस्टडी में राहुल बोला- मेरा मोबाइल तो खो गया था
कोर्ट में पेश होने के दौरान मोहित सक्सेना ने बताया कि उसने जानबूझकर कुछ नहीं किया। बोला- उसका मोबाइल तो पहले ही खो गया था। किसी तीसरे शख्स ने यह विवादित टिप्पणी उसके मोबाइल से पोस्ट की है। पुलिस इस पर यकीन नहीं कर रही। उसका कहना है कि मोहित अपने बचाव मोबाइल खोने की कहानी गढ़ रहा है। हालांकि पुलिस अब तक मोबाइल बरामद नहीं कर सकी है। राहुल को सिर्फ इसलिए आरोपी बना दिया गया है क्योंकि जिस नंबर से विवादित टिप्पणी पोस्ट हुई है, उसकी डीपी में लगी तस्वीर में वह मोहित के साथ है।

व्हाट्सएप मेसेज करा रहे बवाल
आईजी ध्रुव कांत ठाकुर ने बताया कि व्हाट्सऐप मेसेज के जरिये शहर का माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों पर नजर रखने को कहा है। यह अलर्ट सावन से पहले पीलीभीत, शाहजहांपुर और बदायूं जिलों में भी भेजा गया है। मेसेज के सामने आने पर तत्काल कार्रवाई होनी हैं। किला थाने से पहले प्रेमनगर थानाक्षेत्र के बानखाना, फरीदपुर सहित कई जगह पर बवाल हो चुके हैं।

पंद्रह दिन में तीन बार तोड़ी गई धारा-144
सावन के मद्देनजर शहर में धारा 144 लागू होने के बाद एसएसपी मुनिराज जी. ने हंगामा, बवाल करने की सूरत में आरोपियों के खिलाफ सीधे आईपीसी की धारा 188 के तहत रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश सभी थानों को दिए हैं। पंद्रह दिन पहले भोजीपुरा में हाईवे पर मेडिकल कॉलेज की बस से एक ग्रामीण के टकराने के बाद गुस्साए लोगों के हंगामा करने के मामले में, इसके बाद रम्पुरा कमनपुर गांव निवासी हिंदू जागरण मंच के मंडल अध्यक्ष अमित सिंह ने फतेहगंज पूर्वी थाना प्रभारी पर अभद्रता करने का आरोप लगाकर थाने में प्रदर्शन करने पर भी धारा 188 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई। एसएसपी मुनिराज ने कहा कि शहर में धारा 144 लागू है। लोगों को इसका ख्याल रखना चाहिए। कहीं भी शांति व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने की कोशिश होने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।

--------
किसी को भी कानून हाथ में लेेने की अनुमति नहीं दी जा सकती है। किला थाने में बवालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद धाराओं में भी इजाफा किया जाएगा। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है।- मुनिराज जी., एसएसपी बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed