फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   दुष्कर्म आरोपी मुंह बोला भाई गिरफ्तार

दुष्कर्म आरोपी मुंह बोला भाई गिरफ्तार

Fri, 18 May 2018 01:40 AM IST
Updated Fri, 18 May 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म आरोपी मुंह बोला भाई  गिरफ्तार
महिला अपराध : 5
विज्ञापन


मासूम से दुष्कर्म का आरोपी मुंह बोला भाई गिरफ्तार
- पुलिस कस्टडी में बोला, गलती हुई मुझसे
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र में आठ साल की मासूम से दरिंदगी करने वाले मुंह बोले भाई इस्लाम नवी को चौबीस घंटे के अंदर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, कस्टडी में 20 वर्षीय युवक ने जुर्म कबूल करते हुए कहा कि मुझसे गलती हो गई। पुलिस अब उसको जेल भेजने की तैयारी कर रही है।
इज्जतनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में वाले राजमिस्त्री की कक्षा तीन में पढ़ने वाली बेटी के साथ उसके मुंह बोले भाई ने सोमवार शाम सात बजे बहाने से घर बुला दुष्कर्म किया था। रात में रक्तस्राव होने पर पहले बच्ची को गांव में ही डॉक्टर को दिखाया गया, लेकिन मंगलवार सुबह उसकी हालत और ज्यादा खराब हो गई। तब एक डॉक्टर के पास ले जाने पर दुष्कर्म का मामला खुला। इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने बृहस्पतिवार को सौ फुटा रोड से उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


----
छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले को भेजा जेल
बरेली। शील चौराहा पर छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने के आरोपी मुस्तकीन को प्रेमनगर पुलिस ने बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया। बता दें कि बुधवार को एक छात्रा के साथ चौराहे पर छेड़छाड़ होने के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की छात्राओं ने शोहदे की धुनाई की थी। इसके बाद छात्राओं ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए, जिसके जवाब पुलिस भी नहीं दे पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



--
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed