फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   छात्रा से छेड़छाड़ करने वाला सुभाष गिरफ्तार

छात्रा से छेड़छाड़ करने वाला सुभाष गिरफ्तार

Tue, 15 May 2018 12:44 AM IST
Updated Tue, 15 May 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
छात्रा से छेड़छाड़ करने वाला सुभाष गिरफ्तार
फोटो ---
विज्ञापन

छात्रा से छेड़छाड़ करने वाला गार्ड सुभाष गिरफ्तार
विवि के कुछ नेता समझौते के लिए बनाते रहे दबाव
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय कैंपस में छात्रा से छेड़छाड़ करने के आरोपी सुभाष बाबू को बारादरी थाना पुलिस ने तीन दिन के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान विश्वविद्यालय के कुछ नेता मामले में समझौते के लिए दबाव बनाते रहे, लेकिन सुभाष को पुलिस ने पकड़ लिया। अब मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

सुभाष बाबू ने पुलिस कस्टडी में बताया कि चार दिन पहले छात्रा को लस्सी पीने के लिए साथ चलने को कहा था। छात्रा ने मना किया तो गार्ड ने छात्रा के साथ जा रही दोस्त को अश्लील शायरी सुनाई। इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह के मुताबिक इसके बाद छात्रा दहशत में आकर वहां से भागी थी। उसकी शिकायत पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने गार्ड को नौकरी से निकाल दिया था। इस गार्ड को कुछ छात्र नेताओं की पैरवी के बाद रखा गया था। थाने में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद इंस्पेक्टर पर समझौता कराने का दबाव बनाया जाने लगा। सोमवार को बारादरी पुलिस ने सेटेलाइट के पास से गार्ड को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed