फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   हिस्ट्रीशीटर खनन माफिया ने किया पुलिस पर हमला, वर्दी फाड़ी

हिस्ट्रीशीटर खनन माफिया ने किया पुलिस पर हमला, वर्दी फाड़ी

Sun, 16 Jul 2017 09:11 PM IST
Updated Sun, 16 Jul 2017 09:11 PM IST
विज्ञापन
हिस्ट्रीशीटर खनन माफिया ने किया पुलिस पर हमला, वर्दी फाड़ी
बरेली।
विज्ञापन

बड़ा बाईपास पर बालीपुर चौराहा के पास अवैध खनन के ट्रैक्टर से गाजियाबाद से आ रही दो कारों के
टकराने के बाद हिस्ट्रीशीटर खनन माफिया ने जमकर गुंडई की। अवैध खनन के ट्रैक्टर को जब्त करने पहुंची पुलिस पार्टी पर हमलावर हुए खनन माफिया के गुर्गों ने दरोगा और सिपाही को पीट दिया। वर्दी फाड़ दी और बिल्ले नोचकर अपने साथ ले भागे। हाईवे पर तैनात पीआरवी वैन सहित तीन थानों का पुलिसबल मौके पर पहुंचा। खनन माफिया के गुर्गों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया, लेकिन किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। देर शाम आला अधिकारियों के निर्देश पर बिथरीचैनपुर थाने में पुलिस पर हमले और हादसे की दो एफआईआर दर्ज की गई।

गाजियाबाद के व्यवसायी निपुण अग्रवाल और मोहित अग्रवाल अपने इंडिका विस्टा और होंडा सिटी कारों से शाहजहांपुर की तरफ जा रहे थे। शनिवार शाम करीब सवा चार बजे बड़ा बाईपास पर बालीपुरा चौराहा के पास अवैध खनन करके हाईवे पर अचानक आए ट्रैक्टर ट्राली से उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दोनों कार में करीब ग्यारह लोग मौजूद थे, हादसे में एक महिला को मामूली चोट आई। हादसे की खबर पर थाने की पुलिस और हाईवे पर तैनात यूपी 100 पुलिस पहुंची। गांव के लोग भी बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन


ट्रैक्टर जब्त होने की खबर पर भिड़े खनन माफिया के गुर्गें
हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला। यह ट्रैक्टर बिथरीचैनपुर में अवैध खनन करवाने वाले हिस्ट्रीशीटर संजीव और उसके भाई हाकिम का था। यूपी 100 के दरोगा राजेश सिंह, दरोगा गुरुदेव सिंह, कांस्टेबल मनोज और जगदीश ने ट्रैक्टर और ट्राली को जब्त करने की कार्रवाई शुरू की, लेकिन हिस्ट्रीशीटर खनन माफिया अपने गुर्गों के साथ वहां पहुंचा और पुलिस पार्टी से भिड़ गया। संजीव और हाकिम ने जगदीश का गला पकड़ लिया। उसका बिल्ला नोचकर वर्दी फाड़ दी। दरोगा राजेश और गुरुदेव से भी भिड़ गए। पुलिस की पिटाई शुरू कर दी। पुलिस पर अचानक हमले से दरोगा और सिपाही संभल नहीं पाए। कुछ देर में बिथरीचैनपुर, इज्जतनगर और भुता थानों का पुलिसबल मौके पर पहुंचा। बदमाश खेतों के रास्ते भागने लगे तो पुलिस वालों ने दौड़ा-दौड़ाकर पिटाई की, लेकिन एक भी बदमाश पकड़ा नहीं जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो एफआईआर हुए, वीडियो से बदमाशों की पहचान
एसपी सिटी रोहित सिंह ने बताया कि थाना प्रभारी को पुलिस पर हमले और सरकारी काम में बाधा की एफआईआर दर्ज करने के लिए कहा गया है। वहीं
हादसे की एफआईआर अलग से दर्ज की जाएगी। सभी खनन माफिया और बदमाशों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वीडियो के जरिये बदमाशों की पहचान की जा रही है।

पुलिस पर हमला बर्दाश्त नहीं हो सकता है। खनन नहीं होने दिया जाएगा। मैं मामले की रिपोर्ट तलब कर रहा हूं। सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। जल्द से जल्द गिरफ्तारियों के लिए निर्देश दे दिए गए हैं।

- बृज राज मीना, एडीजी

खनन पर खुली है संजीव की हिस्ट्रीशीट
बरेली। शासन की प्राथमिकता पर भले ही अवैध खनन रोकना हो, लेकिन जिले में अवैध खनन थमने का नाम नहीं ले रहा। खाकी और खादी के संरक्षण में बदमशों के हौसले बुलंद हैं। खनन के लिए बिथरीचैनपुर में संजीव और हाकिम कुख्यात हैं। दोनों बदमाश अगर एक ट्रैक्टर की अनुमति पर दर्जनों ट्रैक्टर ट्राली से अवैध खनन करवाते हैं। संजीव के खिलाफ थाने में खनन पर ही हिस्ट्रीशीट खुली हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed