फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   पशु तस्करों ने बैरियर तोड़े, वाहन को मारी टक्कर, बरेली में गिरफ्तार

पशु तस्करों ने बैरियर तोड़े, वाहन को मारी टक्कर, बरेली में गिरफ्तार

Sun, 25 Jun 2017 06:16 PM IST
Updated Sun, 25 Jun 2017 06:16 PM IST
विज्ञापन
पशु तस्करों ने बैरियर तोड़े, वाहन को मारी टक्कर, बरेली में गिरफ्तार
बरेली।
विज्ञापन

पशु तस्करों ने शाहजहांपुर-बरेली हाईवे पर जमकर उत्पात मचाया। शाहजहांपुर के कटरा थाने की पुलिस के बैरियर तोड़कर भागे पशु तस्करों ने हाईवे की हर अड़चन को बेखौफ उड़ा दिया। तस्करों ने थानों की पुलिस की बैरियर की धज्जियां उड़ा दीं। शाहजहांपुर से बरेली की तरफ भागकर आए तस्करों का पीछा छह थानों की पुलिस कर रही थी। बैरियर और वाहनों को उड़ाते हुए तस्करों को थाना इज्जतनगर की अहलादपुर चौकी पर पुलिस ने नाकाबंदी करके पकड़ लिया। मुजफ्फरनगर के दो पशु तस्करों को ट्रक समेत कटरा थाने की पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
शाहजहांपुर की कटरा पुलिस को खबर मिली कि हाईवे पर पशु तस्कर काट्रक आ रहा है। कटरा पुलिस ने हाईवे पर बैरियर लगा दिया। तस्कर ट्रक से बैरियर तोड़ते हुए तिलहर की तरफ भाग निकले। तिलहर में भी पुलिस के बैरियर को तोड़ते हुए पशु तस्कर बरेली की तरफ भाग निकले। तिलहर पुलिस ने तस्करों को पकड़ने के लिए तिलहर के आगे रेलवे के बूम को गिरवा दिया तो तस्करों ने उसको भी तोड़ दिया।
विज्ञापन


फरीदपुर में जाम लगवाया, लेकिन तस्कर भाग निकले
पशु तस्करों ने हाईवे पर पड़ने वाले सामान्य वाहनों को भी नहीं बख्शा। जो गाड़ियां तस्करों के ट्रक के सामने रोड़ा साबित हुईं उन्हें उड़ाते हुए तस्कर भाग निकले। वायरलेस पर तस्करों के भागने की खबर पर फरीदपुर में जाम लगवाया गया, लेकिन यहां भी तस्कर पुलिस को चकमा दे गए। फतेहगंज पूर्वी और बिथरीचैनपुर थानों की पुलिस की गाड़ियों ने नाकाबंदी करके तस्करों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन तस्कर नाकाबंदी को तोड़ते हुए बरेली के इज्जत नगर के अहलादपुर की तरफ भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की गाड़ी किसी तरह बचाई
रामपुर की तरफ भाग रहे तस्करों ने सुभाषनगर थाने की हाईवे चेकिंग जीप को कुचलना चाहा, लेकिन चालक की समझदारी से पुलिसकर्मी बच गए। वायरलेस पर अहलादपुर चौकी के इंचार्ज सिद्धांत शर्मा को अलर्ट किया गया। अहलादपुर चौकी के पास हाईवे पर दो तरफ ट्रक लगाकर रोड को ब्लॉक कर दिया गया। यहां तस्करों ने डिवाइडर पर ट्रक चढ़ाकर भागना चाहा, लेकिन ट्रक पलटने से बचा और पुलिस द्वारा पकड़ा गया।

फैजाबाद में उतारे थे 27 पशु
एक तस्कर ट्रक को छोड़कर खेतों के रास्ते भाग निकला, जबकि दूसरे को पुलिस ने ट्रक के साथ पकड़ लिया। ट्रक बिल्कुल खाली मिला था। तस्करों के मुताबिक करीब 27 गोवंशीय पशुओं को फैजाबाद में उतारा गया था। पकड़ा गया तस्कर मुजफ्फरनगर के बुढ़वारा थाना क्षेत्र निवासी कुर्बान पुत्र एहसान को तमंचे के साथ गिरफ्तार दिखाया गया।

एक तस्कर ढाबे से गिरफ्तार
दरोगा सिद्धांत शर्मा ने फरार तस्कर को पकड़ने के लिए ढाबों पर सादी वर्दी में पुलिस तैनात की। आधे घंटे के अंदर भागे हुए ड्राइवर शबाब पुत्र शहाबुद्दीन निवासी संभल मीरापुर मुजफ्फरनगर को भी गिरफ्तार कर लिया गया। ट्रक सहित चालक और हेल्पर को कटरा थाने के इंस्पेक्टर प्रवेश सिंह अपनी कस्टडी में लेकर चले गए।

ट्रक से पांच नंबर प्लेट मिली
यह ट्रक इटावा का बताया जा रहा है, तलाशी में पांच अलग-अलग नंबर प्लेट भी बरामद हुई। तस्करों ने बताया कि उन्हें कहा गया था कि ट्रक के सामने जो आए उसे उड़ा देना है। यह ट्रक रामपुर पहुंचाना था। इस मामले की लिखा पढ़त कटरा थाने में करवाई गई है।


अहलादपुर चौकी की पुलिस ने बढ़िया काम किया है। गोवंशीय पशुओं की तस्करी नहीं होने दी जाएगी। पुलिस को हाईवे पर मुस्तैद रहने के पहले ही निर्देश दिया गया था।
- जोगेंद्र कुमार, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed