फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   धार्मिक आयोजन को गैर परंपरागत बताकर लोगों ने किया हंगामा

धार्मिक आयोजन को गैर परंपरागत बताकर लोगों ने किया हंगामा

Fri, 09 Jun 2017 12:59 AM IST
Updated Fri, 09 Jun 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
धार्मिक आयोजन को गैर परंपरागत बताकर लोगों ने किया हंगामा
बरेली। गुसाई गौटिया में एक धार्मिक स्थल के पास धार्मिक आयोजन पर दूसरे समुदाय की आपत्ति से तनाव की स्थिति बन गई। दोनों पक्षों के दर्जनों लोग सड़क पर उतर आए और हंगामा शुरू हो गया। जोगी नवादा और जगतपुर की पुलिस ने पहुंचकर लोगों को शांत करवाया। उन्हें बारादरी थाने पर बातचीत के लिए लाया गया। जहां धार्मिक आयोजन को यथावत करवाने पर रजामंदी बन गई।
विज्ञापन

एक पक्ष का कहना था कि यहां धार्मिक आयोजन नई परंपरा है। पहले कभी यहां आयोजन नहीं हुआ, जबकि दूसरे पक्ष का कहना था कि हर साल आयोजन होता आया है। इस बार विवाद के चलते आपत्ति की गई है। बारादरी थाने में भी करीब डेढ़ घंटे चले हंगामे के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत करवाया। एहतियातन धार्मिक स्थल पर पुलिस बल तैनात किया गया है। बताते चलें कि गुसाई गौटिया में एक धार्मिक स्थल का निर्माण चल रहा है। उसमें बिजली के कनेक्शन को लेकर पहले भी विवाद हुआ है। दूसरे समुदाय के लोगों ने गुरुवार को धार्मिक आयोजन किया था, जिसके बाद निर्माणाधीन धार्मिक स्थल पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। कहा गया कि यह धार्मिक आयोजन नई परंपरा है। इसे रोका जाए। विवाद बढ़ता देखकर दोनों पक्षों से बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed