फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   एटीएम का कैश गबन करने वाले आरोपियों से पूछताछ

एटीएम का कैश गबन करने वाले आरोपियों से पूछताछ

Mon, 13 May 2019 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
एटीएम का कैश गबन करने वाले आरोपियों से पूछताछ
बरेली। स्टेट बैंक के एटीएम से 19.11 लाख की नकदी उड़ाने के मामले में दो आरोपियों को बुलाकर कैंट पुलिस ने पूछताछ की। उनका एक साथी पहले ही पुलिस को चकमा देकर जेल जा चुका है।
विज्ञापन

स्टेट बैंक के एटीएम में कैश आपूर्ति करने वाली कंपनी ब्रिक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के राघवेंद्र शाही और चैनल मैनेजर विश्वनाथ आजाद ने बुधवार को कैंट के बुखारा रोड स्थित आईटीबीपी कैंप में लगे एटीएम का निरीक्षण किया था। यहां ऑडिट में एटीएम से 19,11,500 रुपये कम मिले। इस पर एटीएम संचालन की जिम्मेदारी संभालने वाले इज्जतनगर क्षेत्र के गांव तुलाशेरपुर निवासी संदीप कुमार, पीलीभीत में जहानाबाद के गांव गहलुइया आबूडांडी निवासी सुनील कटियार और उनके साथी कैंट के भरतौल निवासी विजय कुमार के खिलाफ गबन की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने सुनील कटियार करे तमंचे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद रविवार को कैंट पुलिस ने संदीप और विजय को बुलाकर पूछताछ की। संदीप ने बताया कि सुनील लंबे समय से कंपनी में काम कर रहा था इसलिए उसे एटीएम खोलने की पूरी जानकारी थी। अब पुलिस रुपये बरामद करने के लिए सुनील को रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। इंस्पेक्टर अशोक पाल ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed