{"_id":"5cc8a6f0bdec22074a6ace18","slug":"11556653808-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बौद्ध धर्म की रीति से शादी करने पर घर में घुसकर हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बौद्ध धर्म की रीति से शादी करने पर घर में घुसकर हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-
बौद्ध धर्म की रीति से शादी पर घर में घुसकर हमला
फतेहगंज पूर्वी का मामला, एक ही बिरादरी के दो पक्ष भिड़े, रिपोर्ट के आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के चमर सुकटिया गांव में एक ही बिरादरी के दो पक्षों में सोमवार रात एक शादी समारोह के दौरान मारपीट और बवाल हो गया। एक पक्ष ने मंगलवार को एसएसपी से मिलकर शिकायत की कि बौद्ध धर्म की रीति से शादी करने पर हमला किया गया। महिलाओं से अभद्रता भी की गई। एसएसपी ने रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया है।
गांव निवासी सुरेश चंद्र बौद्ध के साथ उनके परिवार के कई लोग मंगलवार दोपहर एसएसपी मुनिराज जी. से मिले। बताया कि सोमवार दोपहर उनकी भतीजी की बरात आई थी। पुरुष सदस्य बरातियों को नाश्ता कराने गए हुए थे। तभी पड़ोस के ही अमर सिंह आदि उनके घर में घुस गए। महिलाओं से पूछा कि किस रिवाज से शादी कर रही हो। उन्होंने बताया कि बौद्ध धर्म की रीति रिवाज से शादी की जा रही है। तब ये लोग गुस्सा हो गए। कहा कि हिंदू रीति से शादी क्यों नहीं कर रहे। आरोप है कि तब इन लोगों ने उनके परिवार की महिलाओं से मारपीट और अभद्रता की। कारीगरों और धर्मगुरुओं ने किसी तरह उन्हें बचाया। ये लोग चेतावनी देते हुए फरार हो गए। वे लोग थाने गए तो पुलिस ने उनकी रिपोर्ट नही लिखी और न ही मेडिकल परीक्षण कराया। एसएसपी ने थाना प्रभारी को आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए। इंस्पेक्टर फतेहगंज पूर्वी इंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार को बरात में शराब पीकर एक ही बिरादरी के दो पक्षों में मारपीट की सूचना मिली थी। इस पर यूपी 100 मौके पर गई और निस्तारण कराकर चली आई। शादी के रीति रिवाज को लेकर कोई बात नहीं बताई गई। अब आदेश मिला है तो रिपोर्ट लिखकर जांच करेंगे।