फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बंद स्वास्थ्य केंद्र में सफाईकर्मी ने काटा पशु, हंगामा

बंद स्वास्थ्य केंद्र में सफाईकर्मी ने काटा पशु, हंगामा

Mon, 22 Apr 2019 02:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
बंद स्वास्थ्य केंद्र में सफाईकर्मी ने काटा पशु, हंगामा
बरेली। कैंट थाना क्षेत्र के ठिरिया निजावत खां में अरसे से बंद उप स्वास्थ्य केंद्र में अवैध तरीके से रह रहे नगर पंचायत के सफाईकर्मी ने एक पशु काट दिया। इसकी जानकारी एक समुदाय को हुई तो उन्होंने हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि मांस नहीं मिला।
विज्ञापन

गांव का उप स्वास्थ्य केंद्र बंद पड़ा है। पहले यहां बैठकर एएनएम टीकाकरण करती थीं जो काम अब डोर टू डोर होने लगा है। प्रेमवती नाम की महिला यहां निजी तौर पर दायी का काम करती थी। इसी परिसर में बने एक कमरे में वो परिवार समेत रहने लगी थीं। तीन साल पहले उनकी मौत हो गई। तब से उनका बेटा अपनी पत्नी और चार बच्चों के साथ इसी आवास में कब्जा जमाए है। वो ठिरिया नगर पंचायत में सफाईकर्मी है। रविवार सुबह वो एक जानवर लेकर आया और इसी आवास में उसे काट दिया। इसकी जानकारी दूसरे समुदाय को हुई तो वे हंगामा करने लगे और यूपी 100 को बुला लिया। पुलिस आरोपी व उसके लाल फाटक निवासी नाबालिग साले को थाने ले आई। इंस्पेक्टर अशोक पाल को उसने बताया कि देवी पूजा के बाद बच्चे के स्वास्थ्य के लिए जानवर को काटा था। इसे पकाकर खा भी लिया। लोगों ने फिजूल में हंगामा कर दिया। उधर, देर शाम तक कोई तहरीर नहीं आई थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर नहीं आई तो आरोपी पर पुलिस अपनी ओर से कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर ने आवास में लगवाया ताला
- स्वास्थ्य विभाग के आवास में पहले दायी और फिर उसका बेटा अवैध रूप से कई साल से रह रहे थे। इस बारे में इंस्पेक्टर ने जानकारी जुटाने की कोशिश की पर कुछ पता नहीं लगा। तब उन्होंने आवास में ताला लगाकर उसकी चाबी नगर पंचायत चेयरमैन को दिलवा दी। कहा कि सरकारी आवास में कोई दोबारा न रहने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed