{"_id":"5c75abe0bdec2273ab608003","slug":"11551215584-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेल्समैन हत्याकांड- रूमाल किसका है, ये भी पता नहीं कर सकी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेल्समैन हत्याकांड- रूमाल किसका है, ये भी पता नहीं कर सकी पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। भुता थाना क्षेत्र में हुई डिटर्जेंट कंपनी के सेल्समैन अनूप चंद्र की हत्या का खुलासा दस दिन बाद भी नहीं हो सका है। थाना पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। क्राइम ब्रांच ही सुराग तलाशती घूम रही है। इधर, खुलासा न होने से मृतक का परिवार भी नाराज है। मंगलवार को परिवार के लोग एसएसपी दफ्तर पहुंचे और नारेबाजी कर जल्द खुलासे की मांग की। एसएसपी ने भरोसा दिलाया कि टीमें लगी हुई हैं। जल्द ही नतीजा निकलेगा।
हाफिजगंज के जगराजपुर निवासी बंटू ने ग्रामीणों के साथ पहुंचकर एसएसपी को बताया कि उनका भाई अनूप चंद्र केसरपुर की एक फर्म में सेल्समैन था। 25 फरवरी को भुता बाजार से वसूली कर लौटते वक्त दो गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। शव मेन रोड से कटे निर्जन संपर्क रोड पर तीन किमी आगे पड़ा मिला, जहां जाने की कोई वजह नहीं थी। उन्होंने बताया कि मौके पर पुलिस को एक रूमाल मिला था। पुलिस अब तक पता नहीं लगा सकी है कि यह किसका है। पुलिस के पास अनूप का मोबाइल भी है पर कॉल डिटेल या अन्य तरीके से भी कुछ नहीं पता किया जा सका। वैसे अब तक की पड़ताल में पुलिस को पता लगा है कि अनूप को कोई परिचित ही सूनसान जगह ले गया था या फिर उसे किसी ने वहां बुलाया था। घटना की वजह कुछ और थी पर हत्यारे केस की तस्वीर बदलने को वसूली की रकम का थैला उठा ले गए। हालांकि, अधिकारी अभी इस बारे में कोई दावा करने से बच रहे हैं।