फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   देवबंद में एक्शन के बाद बरेली में भी अलर्ट

देवबंद में एक्शन के बाद बरेली में भी अलर्ट

Sat, 23 Feb 2019 01:25 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 23 Feb 2019 01:25 AM IST
विज्ञापन
देवबंद में एक्शन के बाद बरेली में भी अलर्ट
देवबंद में एक्शन के बाद बरेली में भी अलर्ट - फोटो : अमर उजाला, बरेली
बरेली। सहारनपुर के देवबंद से एटीएस द्वारा जैश के दो संदिग्ध आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद जिले में भी खुफिया और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। हालांकि स्थानीय एटीएस को अभी उच्चस्तर से छापामारी का कोई इनपुट नहीं मिला है पर वह कार्रवाई के लिए एकदम तैयार है। पुलिस और जीआरपी ने भी सजग होकर तलाशी अभियान चलाया है।
विज्ञापन

पुलवामा अटैक के बाद आतंकी गतिविधियों का खतरा मंडरा रहा है। इसे लेकर सुरक्षा बल और खुफिया इकाइयां सक्रिय हो गई हैं। स्थानीय अभिसूचना इकाई से लेकर सेना इंटेलिजेंस तक अलर्ट मोड पर हैं। शुक्रवार सुबह देवबंद से संदिग्ध आतंकियों के पकड़ने की खबर के बाद सजगता और निगरानी बढ़ा दी गई। संवेदनशील जिलों की श्रेणी वाले बरेली को लेकर अधिकारी पहले से चौकस हैं। देर रात तक जिले में कहीं भी छापा मारने जैसी कार्रवाई नहीं हुई थी पर निगरानी जरूर पहले से ज्यादा बढ़ी दिखी। जंक्शन पर आरपीएफ और जीआरपी ने संयुक्त रूप से ट्रेन और यात्रियों का तलाशी अभियान चलाया। आरपीएफ इंस्पेक्टर बीएस तोमर और जीआरपी के एसएसआई सत्य विजय सिंह ने सभी प्लेटफार्म, वेटिंग हॉल, सरकुलेटिंग एरिया में यात्रियों की तलाशी ली। इसके अलावा ट्रेनों में संदिग्ध यात्रियों की तलाशी और पूछताछ का दौर जारी रहा।
विज्ञापन


यह कार्रवाई एटीएस ने सिर्फ सहारनपुर क्षेत्र में की है। बरेली रेंज में इस तरह की छापामार कार्रवाई का निर्देश फिलहाल नहीं मिला है। हालांकि पुलिस और एजेंसियां पूरी तरह चौकस हैं। - राजेश कुमार पांडेय, डीआईजी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed