फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   किशोरी को सिगरेट से दागते थे जिस्म के सौदागर

किशोरी को सिगरेट से दागते थे जिस्म के सौदागर

Mon, 04 Feb 2019 02:03 AM IST
Kunwar Pal Singh Kunwar Pal Singh
Updated Mon, 04 Feb 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
किशोरी को सिगरेट से दागते थे जिस्म के सौदागर
बरेली। बांग्लादेशी किशोरी से देह व्यापार के मामले में सुभाषनगर पुलिस ने महिला समेत दो आरोपियों को जेल भेज दिया है, जबकि दो भागे हुए हैं। रविवार को एसपी सिटी ने प्रेसवार्ता में बताया कि अनैतिक कार्य से इंकार पर किशोरी को सिगरेट से जलाया जाता था। उसे भूखा भी रखते थे।
विज्ञापन

एसपी सिटी अभिनंदन सिंह ने बताया कि मुंबई के पूर्णता एनजीओ ने घाटकोपर थाने में सूचना दी कि चार साल पहले बांग्लादेश से लाई किशोरी को दिल्ली में बेचा गया है। जांच में पता लगा कि किशोरी बरेली में बेची गई है। एनजीओ टीम दस दिन से बरेली में रहकर स्थानीय पुलिस के संपर्क में थी। सुभाषनगर पुलिस ने 31 जनवरी को राजीव कॉलोनी से उसे खोजा। वह बेहोश थी, उसका इलाज कराया जा रहा था। पुलिस के मुताबिक, किशोरी ने बताया कि खरीददारों ने उसे मुरादाबाद, बदायूं और फिर बरेली लाकर रखा। उसे धमकाकर ग्राहकों संग भेजते थे और एवज में मोटी रकम वसूलते थे पर उसे कुछ नहीं देते थे। मना करने पर पीटने के साथ ही सिगरेट से शरीर दागते थे। भूखा भी रखते थे। बताया कि छह माह से वीरभट्टी के कांताप्रसाद के घर में थी। वहां कांता और उसकी पत्नी लक्ष्मी राजपूत उससे गलत काम कराते थे। तिलक कॉलोनी की गीता और उसके कथित भाई अजय ने भी छह माह अपने साथ रखकर गलत काम कराए। कई लोगों ने उसका शोषण किया। एसपी सिटी ने बताया कि कांता और उसकी पत्नी लक्ष्मी को पकड़ा है। जबकि गीता व अजय की तलाश जारी है। घाटकोपर पुलिस के साथ एनजीओ टीम सोमवार को सीडब्ल्यूसी की मदद से किशोरी को कोर्ट में पेश कर साथ साथ ले जाने की अनुमति मांगेगी। इससे पहले सोनापुर रेडलाइट एरिया से इसी किशोरी की मां को मुक्त कराया गया था।
विज्ञापन


बरेली में भी पुलिस कसेगी शिकंजा
एसपी सिटी ने बताया कि शहर में देह व्यापार पर लगाम लगाने को सुभाषनगर में एनजीओ सदस्य अनघा सुरेंद्र खड़ागले की ओर से अलग रिपोर्ट कराई गई है। बदनाम इलाकों और घरों को चिह्नित कर दबिश दी जाएगी। कुछ और लोगों के नाम सामने आ रहे हैं, जिन्हें पुष्टि के बाद पकड़ा जाएगा। कांता ने गिरफ्तारी के वक्त अपना मोबाइल तोड़ दिया। दूसरे मोबाइलों में कई लड़कियों के फोटो मिले है, इनकी जांच कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed