{"_id":"5bc6324fbdec2269625f5362","slug":"11539715663-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला चला रही थी कार, तीन वाहनों को मारी टक्कर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला चला रही थी कार, तीन वाहनों को मारी टक्कर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Wed, 17 Oct 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत बाईपास पर सोमवार रात वैगन आर कार की टक्कर से एक युवक की जान चली गई। उसका छोटा भाई घायल हो गया। इस घटना का मंगलवार को वीडियो वायरल हुआ तो सामने आया कि कार महिला चला रही थी। उसने तीन वाहनों को टक्कर मारी थी। पुलिस महिला की तलाश कर रही है।
सोमवार शाम करीब छह बजे डोहरा की ओर से पीलीभीत रोड पर आ रही तेज रफ्तार वैगन आर मोड़ पर अचानक अनियंत्रित हो गई। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि उसे चलाने वाली महिला उसे नियंत्रित नहीं कर सकी। इसके चलते कार ने एक-एक कर तीन वाहनों को अपनी चपेट में लिया। इस हादसे में फीनिक्स माल से लौट रहे कंघी टोला निवासी नाजिम और उनके भाई शोबी घायल हो गए। उपचार के दौरान नाजिम की मौत हो गई। हादसे के बाद कार सड़क के दूसरी ओर जाकर रुकी, मगर यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मंगलवार को इसका वीडियो वायरल हुआ तो लोग उसे देखकर सिहर उठे। एसपी सिटी अभिनंदन सिंह ने बताया कि आरोपी महिला की तलाश की जा रही है।