{"_id":"5a865e7b4f1c1ba32a8b7a48","slug":"11518755451-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"42 हजार की साइबर ठगी के बाद दोबारा फोन करके पूछा कि खाता अपग्रेड हुआ कि नहीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
42 हजार की साइबर ठगी के बाद दोबारा फोन करके पूछा कि खाता अपग्रेड हुआ कि नहीं
Updated Fri, 16 Feb 2018 10:00 AM IST
विज्ञापन
खाता अपग्रेड करने का झांसा देकर 42 हजार ठगे
आईवीआरआई के रिटायर्ड अधिकारी के खाते से निकाली रकम
बरेली। आईवीआरआई के रिटायर्ड सीनियर टेक्निकल अधिकारी राजेंद्र सिंह को साइबर ठगों ने 42.50 हजार रुपये की चपत लगा दी। वह मामले की सूचना देने पुलिस के साइबर सेल पहुंचे तो उन्हें छुट्टी होने का बहाना कर लौटा दिया गया। एफसीआई कॉलोनी, डेलापीर में रहने वाले राजेंद्र सिंह ने बताया कि 13 फरवरी को उनके पास एक फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक का मैनेजर बताकर एटीएम कार्ड और आधार पहचान पत्र का यह कहकर नंबर मांगा कि खाता अपग्रेड किया जा रहा है। उनके नंबर बताने के कुछ देर बाद ही उनके खाते से 42500 रुपये निकल गए।