फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   एसएसबी हवलदार ने इंसास राइफल से की आत्महत्या

एसएसबी हवलदार ने इंसास राइफल से की आत्महत्या

Thu, 02 Nov 2017 10:38 PM IST
Updated Thu, 02 Nov 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
एसएसबी हवलदार ने इंसास राइफल से की आत्महत्या
लखीमपुर खीरी/गौरीफंटा। भारत-नेपाल सीमा पर उस समय हड़कंप मच गया जब एसएसबी के एक हवलदार ने अपनी ही इंसास राइफल से अपनी गर्दन पर गोली मारकर जान दे दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। इधर चेक पोस्ट पर तैनात एसएसबी ने भी अपने उच्चाधिकारियों को इस बात की सूचना दी।
विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा की गौरीफंटा चेक पोस्ट पर तैनात 39वीं वाहिनी एसएसबी के हवलदार करीब 35 वर्षीय ब्रह्म नारायण शर्मा ने बृहस्पतिवार की शाम करीब साढ़े छह बजे अपनी ही सरकारी इंसास राइफल का रुख गर्दन से सिर की तरफ करके फायर कर दिया, जिससे गोली गर्दन से होती हुई सिर से निकलकर बाहर हो गई। हवलदार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गोली की आवाज सुनते ही साथी जवानों में अफरातफरी मच गई। बाहर उन्होंने हालात देखे तो गदनियां हेडक्वार्टर पर इसकी जानकारी दी। जानकारी होते ही गौरीफंटा पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसएसबी के उच्च अधिकारी अभी मौके पर नहीं पहुंचे हैं। गोली क्यों मारी गई इसका भी पता अभी नहीं चल सका है। इस दौरान सीमा की एसएसबी चेक पोस्ट पर अफरातफरी का माहौल था। मृतक हवलदार मध्य प्रदेश के जिला भिंड़ चंदुपुरा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


आखिर क्यों मारी खुद को गोली
एसएसबी हवलदार ने अपने आप को सरकारी इंसास राइफल से गोली क्यों मारी इसपर तस्वीर साफ नहीं है। हालांकि चर्चा है कि वह तनाव में रहते थे और तनाव की वजह घरेलू कलह है। फिलहाल, जब तक तस्वीर साफ न हो कुछ भी नहीं कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब दो महीने पहले ही हुआ था प्रमोशन
मृतक हवलदार ब्रह्म नारायण शर्मा पहले एसएसबी में सिपाही थे। हाल ही में करीब दो महीने पहले उनका प्रमोशन हुआ और वह एसएसबी में हवलदार हो गए। हवलदार के पद पर आने पर वह बेहतर तरीके से अपनी ड्यूटी निभा रहे थे और इसी बीच ऐसे हालात हो गए कि उन्होंने अपने को गोली मार ली।

2016 में आए थे 39 बटालियन में
मृतक हवलदार ब्रह्म नारायण शर्मा इससे पहले एसएसबी 32वीं वाहिनी में कार्यरत थे। वर्ष 2016 में उनका स्थानांतरण 39वीं वाहिनी में हुआ था। इसके बाद वह गौरीफंटा चेक पोस्ट पर तैनात कर दिए गए थे और वहीं अपनी ड्यूटी कर रहे थे।

मृतक के परिवार को दी गई सूचना
मृतक हवलदार के परिजनों को एसएसबी की तरफ से सूचना दे दी गई है। मृतक के परिजनों में सूचना के बाद कोहराम मचा हुआ है। एसएसबी अधिकारियों के अनुसार मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है तथा वह यहां कब आएंगें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।


बार्डर पर अफरातफरी के बाद पसरा सन्नाटा
एसएसबी हवलदार द्वारा अपने ही राइफल से गोली मारने की हुई घटना के दौरान बार्डर पर जहां अफरातफरी मची वहीं बाद में सन्नाटा पसर गया। ऐसा लग रहा था मानों बार्डर को बंद कर दिया गया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed