{"_id":"59435fa34f1c1bdf5e8b4a3c","slug":"11497587619-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरी कारोबारी की पत्नी का पर्स लूट ले गए बाइकर्स","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जरी कारोबारी की पत्नी का पर्स लूट ले गए बाइकर्स
Updated Fri, 16 Jun 2017 06:49 PM IST
विज्ञापन
बरेली।
कुतुबखाना से खरीदारी कर लौट रहे जरी कारोबारी की पत्नी का बाइक सवार लुटेरे झपट्टा मारकर पर्स लूट ले गए। पर्स में बीस हजार रुपये नकद और सोने के आभूषण थे। घटना की तहरीर प्रेमनगर थाने में दे दी गई है।
महानगर निवासी शफीक अहमद जरी कारोबारी हैं। वह बृहस्पतिवार को कुतुबखाना में खरीदारी करने आए थे। उनके साथ पत्नी तबस्सुम भी थीं। खरीदारी करने के बाद दंपति ई रिक्शा पर बैठकर महानगर की तरफ जा रहे थे। ई रिक्शा धर्मकांटा की तरफ से निकाला गया। तभी त्रिबटीनाथ मंदिर के पास बाइक सवार लुटेरे तबस्सुम के हाथ में थमा पर्स झपट्टा मारकर लूट ले गए। महिला ने शोर भी मचाया, लेकिन लुटेरे तेजी से बाइक चलाते हुए भाग गए। पर्स में बीस हजार रुपये और सोने के जेवर थे। सूचना पर चीता मोबाइल भी मौके पर पहुंची और लुटेरों की तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। प्रेमनगर पुलिस ने तहरीर पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
फंदे पर लटककर युवक ने की खुदकुशी
बरेली। बारादरी इलाके के कालीबाड़ी में एक युवक ने बृहस्पतिवार रात पत्नी से झगड़ा होने पर फांसी के फंदे पर लटककर खुदकुशी कर ली। इसकी सूचना पर आसपास के काफी लोगों की भीड़ युवक के घर के सामने लग गई। हालांकि किसी ने भी इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी है।