फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   शोहदे के खौफ से बरेली कॉलेज की प्रोफेसर की बेटी ने छोड़ा शहर

शोहदे के खौफ से बरेली कॉलेज की प्रोफेसर की बेटी ने छोड़ा शहर

Thu, 15 Jun 2017 06:15 PM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 06:15 PM IST
विज्ञापन
शोहदे के खौफ से बरेली कॉलेज की प्रोफेसर की बेटी ने छोड़ा शहर
बरेली।
विज्ञापन

बरेली कॉलेज के एक एसोसिएट प्रोफेसर की विधवा बेटी के पीछे एक शोहदा पड़ गया। शोहदे की गुंडई से प्रोफेसर का परिवार इस कदर दहशत में आ गया कि उन्होंने अपनी बेटी को बदायूं भेज दिया लेकिन शोहदा उसके मोबाइल नंबर को हैक करके बदायूं तक पहुंच गया। शोहदे की हरकतों से तंग आकर प्रोफेसर ने एसएसपी जोगेंद्र कुमार से शिकायत की। एसएसपी ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच सुभाषनगर थाने के इंस्पेक्टर को सौंपी है।
बरेली कॉलेज की एसोसिएट प्रोफेसर प्रेमनगर क्षेत्र में रहती है। उनका आरोप है कि सुभाषनगर के गणेशनगर में गली नंबर चार का एक युवक उनकी बेटी पर बुरी नियत रख रहा है। वह उनकी बेटी से शादी करने का दबाव बना रहा है। साथ ही पांच लाख देने की धमकी भी दे रहा है। धमकी दी जा रही है कि अगर मेरी बात नहीं मानोगे तो एक्सीडेंट करवा दूंगा, अपहरण करके जान से ही मार दूंगा। जब उनकी इन धमकियों में प्रोफेसर नहीं आई तो बदमाश ने धमकी देना शुरू किया तो वह उन्हें इतना बदनाम कर देगा कि उनके सामने आत्महत्या के अलावा कोई रास्ता नहीं बचेगा।
विज्ञापन


बेटी के पति की 2014 में हुई थी मौत
दहशत के चलते प्रोफेसर ने बेटी को अपने पास नहीं रख पा रही है। उन्होंने सुरक्षा के मद्देनजर बेटी को बदायूं में अपने पति के पास रखा हुआ है। उन्होंने बताया कि 2014 में उनकी बेटी के पति की मौत हो गई थी। उनकी बेटी को एक बेटा भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोहदे ने प्रोफेसर के छह नंबर बंद करवाये
एसएसपी कार्यालय में दी तहरीर में शोहदे की काले रंग की पैशन मोटरसाइकिल का नंबर और पांच मोबाइल नंबर की जानकारी भी सौंपी है। प्रोफेसर ने बताया कि वह मोबाइल नंबर बदलकर फोन करता है। अश्लील बातें और गालियां देता है। जब उसका नंबर ब्लॉक लिस्ट में डाला जाता है तो वह उनके नंबर ही बंद करवा देता है। अब तक प्रोफेसर के छह मोबाइल नंबर बंद करवा चुका है। आरोप यह भी है कि उसने उनके सोशल खातों को भी हैक करके जानकारियां इकट्ठी की है।

घर के सामने बजाता है हार्न, मचाता है शोर
आरोप है कि शोहदा उनके घर के सामने आकर देर तक हार्न बजाता है। गियर बदलकर शोर मचाता है। मना करने पर मारपीट पर उतारू हो जाता है। यह भी सामने आया है कि शोहदा प्रोफेसर के डाक खाना, बैंक मेें खातों और मोबाइल के रिचार्ज तक की जानकारी जुटाने की कोशिश कर चुका है।

पीछा करके देता है धमकी
बीती पांच जून को प्रोफेसर धर्म दत्त सिटी अस्पताल के सामने से रिक्शे पर गुजर रही थी। इस दौरान शोहदे ने बाइक से पीछा करके उन्हें अश्लील बातें कही और धमकी दी कि उसका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगी। वह बरेली कॉलेज सहित हर जगह उनका पीछा करता है। ऐसा ही बीती आठ जून को चौपुला चौराहा के पास शोहदा कर चुका है।


शोहदे को परिवार की शह
शोहदे ने बदायूं जाकर उसके पति और बेटी को परेशान किया। तहरीर के मुताबिक, शोहदे का पिता कर्मचारी नगर स्थित एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डालने का काम करता है। जब शोहदे के माता-पिता को इन हरकतों के बारे में बताया गया तो उन्होंने भी उसका साथ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed