फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   एसएसपी के पास पहुंचा मारपीट का मामला, एक गिरफ्तार

एसएसपी के पास पहुंचा मारपीट का मामला, एक गिरफ्तार

Tue, 13 Jun 2017 11:15 PM IST
Updated Tue, 13 Jun 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
एसएसपी के पास पहुंचा मारपीट का मामला, एक गिरफ्तार
बरेली।
विज्ञापन

दो स्कूटी सवार आपस में भिड़ गए। दोनों में मारपीट हुई। समझौते की बात होने पर पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया। एक पक्ष थाने पहुंच गया, जबकि दूसरा सीधे एसएसपी के यहां पहुंच गया। एसएसपी ने इंस्पेक्टर को बुलाकर उसकी बात सुनने को कहा। इस पर पुलिस ने उसकी ओर से दूसरे पक्ष के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। मामला सुभाषनगर इलाके के मढ़ीनाथ मोहल्ले का है। यहां रहने वाले सुनील मिश्रा और अनिल सरीन की सोमवार को स्कूटी भिड़ गई थीं। दोनों में मारपीट हो गई थी। दोनों ओर से पुलिस में शिकायत की गई। पुलिस ने समझौते की बात पर दोनों पक्षों को मंगलवार को थाने बुलाया। अनिल सरीन का पुत्र सुनील सरन थाने पहुंच गया, जबकि सुनील मिश्रा सीधे एसएसपी आफिस पहुंचे और एसएसपी जोगेंद्र सिंह से शिकायत कि अनिल सरीन और उनके पुत्र सुनील सरीन ने उनके साथ मारपीट की है। इस पर एसएसपी ने इंस्पेक्टर सुभाषनगर मुकेश कुमार को पुलिस ऑफिस बुलाकर सुनील मिश्रा की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इंस्पेक्टर ने बताया कि सुनील मिश्रा की ओर से अनिल सरीन और सुनील सरीन के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर सुनील को गिरफ्तार कर उसका शांति भंग करने के आरोप में चालान कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed