फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   एक करता था निगरानी, दूसरा चुराता था बाइक

एक करता था निगरानी, दूसरा चुराता था बाइक

Mon, 22 Apr 2019 02:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2019 02:01 AM IST
विज्ञापन
एक करता था निगरानी, दूसरा चुराता था बाइक
बरेली। सुभाष नगर पुलिस ने शनिवार रात चेकिंग के दौरान एक ऑटो में लदीं तीन बाइक बरामद की हैं। ऑटो भी हल्द्वानी से चुराया गया था। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक भाग गया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि शनिवार की रात करेली मोड़ पर चेकिंग के दौरान लाइट बंद करके ले जाए जा रहे ऑटो को रोका तो उसमें एक बाइक लदी थी। ऑटो ड्राइवर आकाश निवासी बीडीए कॉलोनी को पकड़ लिया गया। उसके पीछे एक बाइक को लाइट बंद करके ला रहे दूसरे साथी अनुज को भी गिरफ्तार कर लिया गया। अनुज शीतला माता मंदिर के पास रहता है। दोनों के पास से पुलिस ने तमंचे बरामद किए। इनका तीसरा साथी महावीर निवासी मलगांव बदायूं फरार हो गया। दरोगा के मुताबिक दो बाइक के साथ ही ऑटो में बोरे के अंदर तीसरी बाइक को काटकर भरा गया था। पुलिस के मुताबिक वाहन चोरों ने कबूल किया कि एक बाइक सत्यम पैलेस और दूसरी शिव स्वयंवर पैलेस के बाहर से चोरी की गई थी। ऑटो काफी पहले हल्द्वानी से चोरी किया गया था। गैंग बरातघरों के सामने खड़ी बाइकों को चुराता था। एक साथी निगरानी पर रहता था तो दूसरे हैंडल लॉक तोड़कर बाइक चोरी कर लेता था। आकाश पहले इसी तरह के आरोपों में इज्जतनगर थाने से जेल जा चुका है। दोनों रविवार को जेल भेज दिए गए।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed