फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   पाताराम हत्याकांड- खनन करना चाहते थे, पाताराम आड़े आया तो मार डाला

पाताराम हत्याकांड- खनन करना चाहते थे, पाताराम आड़े आया तो मार डाला

Sat, 23 Feb 2019 01:23 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 23 Feb 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
पाताराम हत्याकांड- खनन करना चाहते थे, पाताराम आड़े आया तो मार डाला
बरेली। हिस्ट्रीशीटर पाताराम के हत्या आरोपी जट्टा और बंटू भी खनन का धंधा कर कमाई करने की फिराक में थे, लेकिन पाताराम उनके मंसूबे पूरे नहीं होने दे रहा था। वह अकेले ही यह काम करना चाहता था। इसलिए दोनों ने उसे ठिकाने लगा दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह दस बजे पुलिस जट्टा और बंटू को रिमांड पर लेकर जेल से कैंट थाने लाई। पूछताछ में दोनों स्वीकार किया कि उन्होंने ही पाताराम को गोलियां मारी थीं। बताया कि दो साल पहले झगड़े में पाताराम ने उन्हें पीटा था। तबसे वह उससे रंजिश मानते थे। बीच में कई बार सुलह और कई बार छोटे विवाद हुए। वह लोग भी खनन के धंधे से कमाई करना चाहते थे, लेकिन पाताराम अकेला ही यह काम कर रहा था। तब उन्होंने उसे रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। कैंट इंस्पेक्टर अशोक कुमार पूछताछ के बाद दोनों को घटनास्थल पर ले गए। जहां पाताराम की हत्या की गई थी। इंस्पेक्टर के मुताबिक आरोपियों की निशानदेही पर बुखारा के जंगल में छुपाई गई पाताराम से लूटी गई स्कॉर्पियो, हत्या में प्रयुक्त 315 बोर के दो तमंचे और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। फिलहाल आरोपियों ने अपने किसी और साथी का नाम नहीं लिया है। कहा कि दूसरे आरोपियों की भूमिका को लेकर तफ्तीश जारी है। देर शाम पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें फिर जेल भेज दिया गया। बता दें कि गिरफ्तारी से पहले ही जट्टा और बंटू ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed