फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   पहले सराफ को लूटा फिर दरोगा का कॉलर खींच लिया

पहले सराफ को लूटा फिर दरोगा का कॉलर खींच लिया

Mon, 21 Jan 2019 01:38 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Mon, 21 Jan 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
पहले सराफ को लूटा फिर दरोगा का कॉलर खींच लिया
बरेली। किला थाना क्षेत्र में रविवार रात शराब के नशे में धुत लड़कों ने पहले सराफ को पीटकर उसके गले से सोने की चेन खींच ली, बाद में धरपकड़ करने पहुंचे चौकी प्रभारी का कॉलर खींचकर अभद्रता कर दी। देर रात पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चेन भी बरामद हो गई। सीओ टू मौके पर पहुंचीं। कई थानों की पुलिस बाकी आरोपियों को खोज रही है।
विज्ञापन

मलूकपुर की भुर्जियान गली के निवासी मोहित रस्तोगी करगैना में सराफा दुकान चलाते हैं। रविवार रात दुकान से घर आने के बाद वह रात करीब दस बजे एक शादी समारोह में गए थे। वहां से लौटकर कार खड़ी करने गैराज में गए। लौटते वक्त पुलिस चौकी से थोड़ी दूर तंग रास्ते पर नशे में धुत खड़े कुछ लड़कों ने उन्हें पकड़ लिया। वे सराफ से यही है, यही है कहकर मारपीट करने लगे। इनमें से एक ने उनके गले से सोने की चेन खींच ली और भाग गए। चर्चा थी कि जेवर भरा एक बैग भी छीना गया पर उस बात को खुद सराफ ने नकार दिया। सराफ ने अपने ससुर कुलदीप रस्तोगी को सूचना दी और फिर सभी लोग मलूकपुर चौकी पहुंचे। यहां काफी देर तक कोई नहीं मिला। सूचना पर चौकी प्रभारी रजनीश कुमार पहुंचे और पीड़ितों के साथ घटनास्थल की तरफ चल दिए। पड़ोस की गली में इनमें से एक आरोपी खड़ा मिला तो मोहित ने इशारा कर दिया। दरोगा ने उसे पकड़ा तो नशे में उसने दरोगा का कॉलर खींचकर अभद्रता कर दी। इससे पीड़ित समेत पुलिस भी हैरत में पड़ गई। इसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया और थाने ले आई। सीओ और इंस्पेक्टर धर्मेंद्र गुप्ता ने आरोपी से पूछताछ की। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी बिहारीपुर कसगरान का निवासी है। उसके खिलाफ पुलिस की ओर से भी रिपोर्ट होगी। चेन मिल गई है।
विज्ञापन


ड्राइवर को शराब पिलाकर ई रिक्शा ले गए
बरेली। शहर के किला क्षेत्र में एक ई रिक्शा ड्राइवर से बुकिंग कराकर दो लोगों ने उसे शराब पिलाई और लूट लिया। नशे की हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हुसैनबाग निवासी तहजीम खां बिजली का काम करता है और रात में आलम का ई रिक्शा किराये पर चलाता है। शनिवार रात 12 बजे वह रिक्शा लेकर किला फाटक पर खड़ा था। वहां से दो लोगों ने जंक्शन चलने को कहा। जंक्शन पर आकर बोले कि पुराने रोडवेज स्टैंड ले चलो। यहां एक जगह अंधेरे में ई रिक्शा खड़ा किया। जाकर शराब लाए और पीने लगे। तहजीम के मुताबिक इन्होंने उसे भी जबरन शराब पिला दी। जब नशा उतरा तो ई रिक्शा के साथ ही जेब से 250 रुपये और मोबाइल भी गायब था। उसने किला थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed