फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   महिला ने लगाया पड़ोसी गांव के प्रधान के बेटों पर रेप का आरोप

महिला ने लगाया पड़ोसी गांव के प्रधान के बेटों पर रेप का आरोप

Fri, 16 Jun 2017 06:40 PM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 06:40 PM IST
विज्ञापन
महिला ने लगाया पड़ोसी गांव के प्रधान के बेटों पर रेप का आरोप
बरेली।
विज्ञापन

गांव चौबारी की एक महिला ने पड़ोसी गांव के प्रधान के बेटों समेत 12 लोगों पर बलात्कार करने का आरोप लगाया है। महिला ने पति के साथ थाने पहुंचकर इसकी शिकायत की। पुलिस ने उसके बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कैंट क्षेत्र के गांव की महिला बृहस्पतिवार रात नौ बजे अपने पति के साथ कैंट थाने पहुंची। उसने बताया कि सोमवार को दोपहर बारह बजे के समय वह बुखारा गांव में एक डॉक्टर की क्लीनिक पर दवा लेने आई थी। यहां से वह बुखारा मोड़ पर पहुंची और पेशाब करने के लिए सड़क से थोड़ी दूर खेत में चली गई। महिला का आरोप है कि पड़ोसी गांव के प्रधान के दो बेटे अपने 12 साथियों के साथ यहां आ धमके और उसे खींचकर खेत के अंदर ले गए और सभी ने उसके साथ बलात्कार किया। उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया गया। घटना के बाद मांगने पर उसे मोबाइल दिया गया। मोबाइल स्विच ऑफ हो जाने की वजह से वह पुलिस को भी सूचना नहीं दे पाई और चुपचाप अपने घर चली गई। बदनामी के डर से वह खामोश रही, लेकिन बाद में पति को बात पता चला जाने पर उसने पूरी घटना बृहस्पतिवार को बताई। तब पति उसे लेकर थाने पहुंचा और पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने उसके बयान दर्ज करते हुए वीडियोग्राफी भी की। यहां महिला और पति के बयान भिन्न पाए जाने पर पुलिस ने घटना पर संदिग्धता जताई। फिर भी इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। पता चला कि दवा लेने के लिए महिला के साथ उसका एक परिचिति व्यक्ति भी आया था, जो उसके साथ ही गांव वापस जा रहा था। यह बात पुलिस की जांच में डॉक्टर ने बताई है। इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed