{"_id":"5cc8a75abdec22072841f609","slug":"101556653914-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लॉट कब्जाने को लेकर मारपीट, प्रधान समेत 13 जेल भेजे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
प्लॉट कब्जाने को लेकर मारपीट, प्रधान समेत 13 जेल भेजे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिथरी। गांव बिथरी के प्रधान शाहिद अंसारी का प्लॉट उनके घर के पास दूसरी गली में है। गांव के इमाम बख्श इसे अपना बताते हैं। मंगलवार सुबह इमाम बख्श समेत कुछ लोगों ने प्लॉट का ताला तोड़कर प्रधान की कार ट्रैक्टर से खींचकर बाहर निकाल दिया और सामान भी फेंक दिया। प्रधान शाहिद कुछ लोगों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने विरोध किया तो मारपीट शुरू हो गई। प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनो पक्षों के 13 लोगों को पकड़ लाई। दोनो पक्षों की रिपोर्ट लिखकर इन्हें जेल भेज दिया। प्रधान शाहिद ने बताया प्लॉट और कब्जा उनका है। इमामबख्श ने जबरन कब्जे की कोशिश की। जब इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी तो पुलिस ने उन्हीं को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने आरोप लगाया पुलिस जबरन उनके प्लॉट पर कब्जा कराना चाहती है। ब्यूरो
पति, ससुर पर अप्राकृतिक संबंध बनाने की रिपोर्ट
सीबीगंज। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी अप्रैल 2015 में मुस्लिम रीति रिवाज से कैंट थाना क्षेत्र में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद विवाहिता को कार के लिए पांच लाख रुपये दिलाने को प्रताड़ित किए जाने लगा। आरोप है कि पति व ससुर ने जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाए। तमंचे से फायर कर जानलेवा हमला किया। इससे भी जी नहीं भरा तो तीन तलाक कहकर घर से निकाल दिया गया। विवाहिता ने किसी तरह इसकी सूचना दी तो विवाहिता का भाई उसे मायके ले आया। मंगलवार को थाने पहुंची पीड़ित ने अपने पति समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो
दिव्यांग बच्ची पैदा होने पर निकाला, छह पर रिपोर्ट
सीबीगंज। दहेजलोभी ससुरालियों ने दिव्यांग बच्ची के पैदा होने पर विवाहिता को घर से मारपीट कर निकाल दिया। थाने पहुंची पीड़ित ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट कराई है। पस्तौर गांव के अंगनराज राजपूत ने अपनी बेटी हीराकली की शादी संजीव निवासी मकरंदपुर धाराजीत थाना भमोरा से जून 2015 में की थी। भरपूर दहेज भी दिया गया। लड़के वाले इससे खुश नहीं थे। वह दहेज में एक कार की मांग कर रहे थे। वर्ष 2016 में विवाहिता को घर से मारपीट कर निकाल दिया। कई बार दोनों पक्षों के बीच पंचायतें हुईं तो ससुराली हीराकली को घर ले गए। कुछ दिनों बाद ही उसे दहेज के लिए फिर प्रताड़ित किए जाने लगा। दिव्यांग बच्ची पैदा होने पर उसे ताने मारे जाने लगे और फिर मारपीट कर घर से निकाल दिया। काफी समय से मायके में रह रही विवाहिता ने मंगलवार को थाने में पति संजीव समेत छह लोगों पर रिपोर्ट कराई है। ब्यूरो