फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बगैर अनुमति धर्मस्थल में निर्माण पर हंगामा-तनाव

बगैर अनुमति धर्मस्थल में निर्माण पर हंगामा-तनाव

Thu, 21 Feb 2019 01:34 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Thu, 21 Feb 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
बगैर अनुमति धर्मस्थल में निर्माण पर हंगामा-तनाव
बरेली। सुभाषनगर इलाके के सिठौरा गांव में एक धर्मस्थल के अंदर गुपचुप ढंग से निर्माण किए जाने की भनक लगने के बाद दूसरे समुदाय के लोगों ने हंगामा खड़ा कर दिया। गांव पहुंची पुलिस उपद्रव की आशंका से दोनों पक्षों के प्रमुख लोगों को थाने उठा लाई। थाने में पहले तो दोनों पक्षों के बीच काफी देर विवाद हुआ, लेकिन कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दिए जाने के बाद धर्मस्थल की देखरेख करने वाले लोग उसमें किया गया ताजा निर्माण तोड़ने को तैयार हो गए। निर्माण तोड़ दिए जाने के बाद भी पुलिस ने एहतियातन दोनों पक्षों को मुचलकों पर पाबंद किया है।
विज्ञापन

सिठौरा में मढ़ीनाथ रोड पर एक धर्मस्थल में काफी समय से अंदर ही अंदर निर्माण कराया जा रहा था। बुधवार को जब दीवार ऊंची की जाने लगी तो दूसरे समुदाय के लोगों की नजर इस पर गई। उन्होंने विरोध किया तो दोनों पक्षों में तनातनी शुरू हो गई, फिर एकाएक हंगामा बढ़ गया। सूचना पर गांव पहुंचे इंस्पेक्टर सुभाषनगर हरीश चंद्र जोशी मौके से भीड़ को हटाने के बाद विवाद में शामिल प्रमुख लोगों को थाने ले आए। पीछे-पीछे दोनों पक्षों की भीड़ भी थाने चली आई। थाने में भी हंगामा शुरू हो गया। एक पक्ष का कहना था कि धर्मस्थल में बगैर अनुमति निर्माण किया जा रहा है। दूसरे पक्ष ने सफाई दी कि धर्मस्थल में दीवारें छोटी होने की वजह से चोरियां हो रही हैं। इसी कारण दीवार ऊंची कराई जा रही थी। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी तो निर्माण कराने वाला पक्ष उसे तोड़ने को तैयार हो गया। इसके बाद पुलिस दोबारा इन लोगों को साथ लेकर मौके पर गई। वहां हुआ ताजा निर्माण तुड़वा दिया गया। धर्मस्थल के पास पुलिस भी तैनात कर दी गई।
विज्ञापन


सिठौरा में धर्मस्थल के अंदर निर्माण किया जा रहा था जो उस पक्ष ने खुद ही तोड़ दिया। अब किसी को कोई शिकायत नहीं है। मौके पर पुलिस निगरानी कर रही है। दोनों पक्ष के कुछ लोगों को मुचलका पाबंद किया जा रहा है ताकि भविष्य में ऐसी घटना न हो। - हरीश चंद्र जोशी, प्रभारी निरीक्षक सुभाषनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed