फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   एसएसपी के फरमान के बावजूद चल रही डांस पार्टी

एसएसपी के फरमान के बावजूद चल रही डांस पार्टी

Mon, 21 Jan 2019 01:39 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: Priyesh Mishra Updated Mon, 21 Jan 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
एसएसपी के फरमान के बावजूद चल रही डांस पार्टी
यूपी पुलिस
बरेली। नवाबगंज के गांव टाह प्यारी नवादा में चल रही डांस पार्टी को बंद करने का एसएसपी मुनिराज जी. का फरमान सिर्फ चार घंटे ही कारगर रहा। शनिवार रात को ही इसे दोबारा शुरू कर दिया गया। इसको लेकर भाजपा नेता भुजेंद्र गंगवार ने कमिश्नर रणवीर प्रसाद से शिकायत की।
विज्ञापन


टाह प्यारी नवादा गांव में चलने वाली डांस पार्टी में शाहजहांपुर के खुटार के बदमाश मौजमस्मी को आए थे। इसी दौरान बदमाशों ने एक ढाबा पर खुलेआम फायरिंग करे दहशत फैला दी थी। इस वारदात से एक दिन पहले भाजपा नेता भुजेंद्र गंगवार ने ग्रामीणों के साथ एसएसपी मुनिराज जी. को ज्ञापन सौंपकर डांस पार्टी बंद कराने की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन


लोगों का कहना था कि डांस पार्टियों के शोर से उनका जीना मुहाल हो गया है। मोईनउदद्दीन बिना इजाजत पुलिस की शह पर डांस पार्टियां चलवा रहा है। नवादा टहा प्यारी के क्षेत्र पंचायत सदस्य जाहिद अली, नाजरीन समेत नबी अहमद व अन्य दर्जन भर स्थानीय निवासियों की शिकायत पर शनिवार रात एसएसपी से डांस पार्टी को बंद करा दिया। मगर चार घंटे बाद यह फिर शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed