{"_id":"5bca1e94bdec22694e6b6e0f","slug":"101539972756-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच पर चेकिंग के बाद डग्गामार बसों का रूट बदला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एनएच पर चेकिंग के बाद डग्गामार बसों का रूट बदला
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Fri, 19 Oct 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना रूट परमिट के नेशनल हाईवे से होकर दिल्ली आ-जा रहीं बीस डग्गामार बसों का एडीजी प्रेमप्रकाश ने चालान कराया तो ट्रेवल एजेंसियों ने बसों का रूट बदल दिया। बृहस्पतिवार रात शाहजहांपुर, हरदोई की ओर से आने वाली डग्गामार बसों को फरीदपुर, आंवला, शाहबाद होकर दिल्ली के लिए गुजारा गया। वहीं श्यामगंज से जयपुर के लिए संचालित होने वाली बसों के संचालक बेखौफ होकर बसें चलाते नजर आए।
एडीजी के निर्देश पर बुधवार रात एसपी (क्राइम) रमेश भारतीय ने नेशनल हाईवे पर फतेहगंज पश्चिमी टोल प्लाजा पर चेकिंग अभियान चलाकर 20 डग्गामार बसों को सीज किया। इन बसों को रूट परमिट के बिना लखीमपुर खीरी, हरदोई, शाहजहांपुर, पीलीभीत, बरेली आदि से दिल्ली के लिए संचालित किया जा रहा था। बुधवार रात हुई इस कार्रवाई का असर अगले दिन से ही दिखना शुरू हो गया। लखनऊ की ओर से अवैध तरीके से आने वाली बसों को बृहस्पतिवार रात फरीदपुर से बुखारा रोड होकर आंवला-शाहबाद-रामपुर और बदायूं होकर दिल्ली के लिए निकाला गया।
जयपुर की बसों का बदला रूट मगर संचालन जारी
इस कार्रवाई के बाद श्यामगंज से जयपुर जाने वाली बसों का रूट बदल दिया गया है। शुक्रवार को जयपुर से लौटने वाली बसें बदायूं से बरेली के बजाय फरीदपुर में गौसगंज की नहर से होते हुए नकटिया, नरियावल तक आईं। मगर श्यामगंज पुल के पास से रात में संचालित होने वाली बसों का कारोबार बेखौफ जारी रहा। अवकाश होने के चलते न तो कोई कार्रवाई की गई और न ही बस संचालक वहां से हटे। शुक्रवार रात भी यहां से जयपुर जाने वालों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
बिना रूट परमिट अवैध तरीके से संचालित बसों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। नेशनल हाईवे के बाद अब बदायूं रोड और आंवला-शाहबाद मार्ग पर भी कार्रवाई की जाएगी। - रमेश भारतीय, एसपी क्राइम