{"_id":"5babbe90867a55013a6c556e","slug":"101537982096-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो स्कूलों के छात्रों मे खुलेआम मारपीट, एक का सिर फूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो स्कूलों के छात्रों मे खुलेआम मारपीट, एक का सिर फूटा
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Wed, 26 Sep 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेदी इंटरनेशल स्कूल और राधा माधव स्कूल के बारहवीं के छात्रों में मारपीट होने के बाद एक छात्र का सिर फूट गया। पुलिस ने छात्र का मेडिकल कराया है। अब पुलिस मारपीट करने वाले छात्रों की पहचान कराने में जुटी है।
हरुनगला के बजरंग एंक्लेव निवासी शुभम सागर बेदी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ते हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार को स्कूल की छुट्टी के बाद बाहर आए तो गेट के पास बाहर छात्रों के दो गुट झगड़ रहे थे। उन्हें एक पक्ष का समझकर दूसरे गुट के छात्रों ने पीट दिया। एक छात्र ने सिर पर ईट मार दी, जिससे सिर से खून बहने लगा। उनके लहूलुहान होने पर छात्र मारपीट करते हुए भाग निकले। शुभम के मुताबिक मारपीट करने वाले दूसरे गुट के छात्र राधा माधव स्कूल के थे। शुभम ने बारादरी थाने में तहरीर सौंपी है। जिसके बाद रुहेलखंड चौकी इंचार्ज संजीव शर्मा ने उसका मेडिकल कराया। फिलहाल रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि वह बृहस्पतिवार को राधा माधव स्कूल में जाकर मारपीट करने वाले छात्रों की पहचान करेंगे। उन्होंने बताया कि छात्रों के सामने आने के बाद मारपीट की असल वजह पता चलेगी।