फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   एसएसपी पर टिप्पणी पर डीजीपी कार्यालय ने तलब की रिपोर्ट

एसएसपी पर टिप्पणी पर डीजीपी कार्यालय ने तलब की रिपोर्ट

Wed, 02 May 2018 01:52 AM IST
Updated Wed, 02 May 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
एसएसपी पर टिप्पणी पर  डीजीपी कार्यालय ने तलब की रिपोर्ट
तबादला होने पर एसएसपी जोगेंद्र कुमार पर टिप्पणी का मामला
विज्ञापन


डीजीपी कार्यालय ने तलब की रिपोर्ट

- एडीजी ने दरोगा के खिलाफ बैठाई जांच

अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। तबादला होने पर एसएसपी जोेगेंद्र कुमार के खिलाफ फेसबुक पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले दरोगा के खिलाफ एडीजी ने जांच बिठा दी है। इधर, डीजीपी कार्यालय ने भी पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की है। एडीजी और आईजी ने इस प्रकरण पर नाराजगी जताते हुए पोस्ट पर कमेंट करने वाले सिपाहियों की पहचान करने के निर्देश दिए हैं।

एसएसपी का ट्रांसफर होने के बाद पीलीभीत में तैनात दरोगा शिव प्रभात ने अपनी फेसबुक वॉल पर एक पोस्ट डाली थी। इसमें दरोगा ने लिखा कि ‘बेचारे ने बहुत --- पर बरेली से चला गया’। इस पोस्ट को लेकर बरेली से लखनऊ तक हड़कंप मच गया। दरोगा की टिप्पणी को कुछ सिपाहियों के लाइक करते हुए उस पर कमेंट करने से मामले ने तूल पकड़ लिया। मामला एडीजी प्रेमप्रकाश और आईजी ध्रुवकांत ठाकुर तक पहुंचा तो उन्होंने नाराजगी जताते हुए जांच के निर्देश जारी कर दिए। सोमवार देर रात तक वायरलेस पर दरोगा की लोकेशन पूछी जाती रही। मंगलवार को डीजीपी कार्यालय से मामले का संज्ञान लेकर रिपोर्ट तलब की गई है। इस मामले में पोस्ट का समर्थन करने वाले सिपाहियों पर भी गाज गिरना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed