फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   फिल्मी स्टाइल में लूट

फिल्मी स्टाइल में लूट

Wed, 21 Mar 2018 10:04 AM IST
Updated Wed, 21 Mar 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
फिल्मी स्टाइल में लूट
टुल्ला - बुखारा रोड पर फिल्मी अंदाज में लूट
विज्ञापन


हेडिंग : लुटेरा ब्रांडेड जूते ट्रक से फेंकता रहा, साथी बोरा भरते रहे

सबहेड : लुटेरे ने ट्रक ड्राइवर को चाकू से हमला कर किया घायल
क्रासर : चौकी के पास फायरिंग करके फरार हो गए बदमाश
फरीदपुर। बुखारा रोड से लेकर फरीदपुर तक बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में लूट की वारदात अंजाम दी। बुखारा मोड़ के पास मुरादाबाद से बिहार जा रहे ट्रक पर एक बदमाश चढ़ गया। वह तिरपाल काटकर चलते ट्रक से ब्रांडेड जूते और चप्पलों के बॉक्स सड़क पर फेंकता रहा और पीछे से आ रहे उसके साथी उन्हें बोरों में भरते रहे। ड्राइवर को जब लूट का एहसास हुआ तो विरोध होने की आशंका में बदमाशों ने उसे चाकू मारकर घायल कर दिया। इसके बाद बदमाश दियोरनिया पुलिस चौकी के पास ट्रक से उतरकर फायरिंग करते हुए साथियों समेत भाग निकला। फरीदपुर थाने में लूट की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
मुरादाबाद से ब्रांडेड जूते-चप्पल और खाने का सामान लेकर बिहार के भागलपुर के लिए एक ट्रक सोमवार शाम को बुखारा मोड़ से होकर गुजरा। ट्रक को मुरादाबाद के थाना कुंदरकी के गांव मलिपुर निवासी तौसीफ चला रहा था। साथ में उसका चचेरा भाई आसिम भी था। बुखारा मोड़ पर तौसीफ ने ट्रक रोककर टायर चेक किए। उस वक्त ट्रक के पीछे खड़ी दो बाइक पर पांच लोगों को बैठे देखकर उसे कुछ शक हुआ, लेकिन उसने इस पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया और ट्रक लेकर फरीदपुर की तरफ चल दिया। कुछ किमी चलने के बाद तौसीफ को एहसास हुआ कि ट्रक में कोई चढ़ा है, लेकिन उसने डर के मारे ट्रक नहीं रोका।
विज्ञापन


पुलिस चौकी के पास ड्राइवर पर किया हमला
तौसीफ ने दियोरनियां चौकी के पास ट्रक रोककर पीछे जाकर देखा तो वहां तीन बदमाश खड़े थे। तौसीफ कुछ समझ पाता उससे पहले ही बदमाशों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। आसिम ट्रक से उतरा तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। रात साढ़े आठ बजे गोली तलने की आवाज सुनकर जब गांव वाले इकट्ठे हुए तो लुटेरे भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी भी पहुंचे कैंट, रात में ही हुई घेराबंदी
इसके बाद ग्रामीणों ने दियोरनियां चौकी पुलिस को खबर दी। गोली चलने की आवाज सुनकर गांव वाले तो मौके पर आ गए थे लेकिन पुलिस सोती रही। वायरलेस पर सूचना मिलने पर एसपी सिटी रोहित सिंह कैंट इलाके में पहुंचे गए और बदमाशों की घेराबंदी कराई, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। पुलिस को पंखियों गिरोह पर शक है।



बदमाशों की घेराबंदी कराई गई थी, लेकिन जिस तरह वह भागे हैं, यह स्थानीय गिरोह था। हमें पंखियों पर शक है। जल्द कुछ संदिग्धों को उठाकर घटना की सुरागकसी का प्रयास किया जाएगा। - रोहित सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed