फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   महिलाओं से छीन आभूषण

महिलाओं से छीन आभूषण

Wed, 07 Feb 2018 06:57 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Wed, 07 Feb 2018 06:57 PM IST
विज्ञापन
महिलाओं से छीन आभूषण
snatching
टेंपो चालक के घर में घुसे बदमाशों ने महिलाओं ने आभूषण छीन लिए। एक महिला ने साहस दिखाते हुए एक बदमाश को दबोच लिया और शोर मचा दिया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उसे पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। उधर पुलिस का दावा है कि मामले में तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

गंगापुर उर्फ खाम पुर निवासी राम गोपाल टेंपो चालक है। रविवार रात उनके बेटे महावीर की शादी थी। राम गोपाल बारात लेकर गांव फाजिलपुर गांव गए थे। राम गोपाल के भाई राम बहादुर की पत्नी प्रेमा देवी ने बताया कि रात करीब एक बजे दो लोग उनके घर में घुस आए और उनके कानों के कुंडल छीन लिए। शादी में शामिल होने आईं अमरिया थाना क्षेत्र के डिगारा गांव की रामलली के कानों में पहनी सोने की मछली और हाफिजगंज के अललियापुर गांव की मुन्नी देवी के टाप्स छीन भी लिए। इसी बीच साहस दिखाते हुए प्रेमा देवी ने एक को पीछे से दबोच कर शोर मचा दिया। शोर सुनकर ग्रामीण भी पहुंच गए और आरोपी को पकड़ कर जमकर पिटाई कर दी। किसी की सूचना पर यूपी 100 पुलिस पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण उसे क्षेत्र की पुलिस को ही सौंपने पर अड़े रहे। बाद में हल्का इंचार्ज ने गांव जाकर आरोपी को हिरासत में लिया। समाचार लिखे जाने तक कोतवाली में समझौते के प्रयास चल रहे थे। आरोपी का कहना था कि वह शराब के नशे में होने के कारण गलती से वहां पहुंच गया था। उधर, कोतवाल सुरेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पीड़ित पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed