{"_id":"593993ec4f1c1bb1078b45c5","slug":"101496945644-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी के लिए पिता को थाने में पहचाने से इंकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमी के लिए पिता को थाने में पहचाने से इंकार
Updated Fri, 09 Jun 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। एक ठेकेदार के साथ युवती ने भागकर कोर्ट मैरिज की। युवती के परिवार ने थाने में अपहरण की तहरीर सौंप दी। पुलिस ने ठेकेदार को पकड़ लिया। गुरुवार को युवती के परिवार की पंचायत बैठी तो युवती ने अपने पिता को ही पहचानने से इंकार कर दिया। उसने कहा कि उसको अपने पति के साथ जाना है। इसके बाद थाने में ही हंगामा हो गया। पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है।
सतीपुर में एक युवती का जगतपुर के ठेकेदार बबलू से प्रेम प्रसंग हो गया। बुधवार की सुबह युवती फोटो खिंचवाने के बहाने घर से निकली और कोर्ट में जाकर दोनों ने शादी कर ली। शाम तक युवती वापस नहीं लौटी तो परिवार में खोजबीन शुरू हुई। परिवार ने थाने में गुमशुदगी की तहरीर सौंप दी। इसी बीच परिवार को पता चला कि उसने कोर्ट मैरिज कर ली। रात में ही दोनों परिवार थाने में इकट्ठा हो गए। पुलिस ने बबलू को थाने में बैठा लिया। वहीं युवती ने भी पुलिस ने तहरीर सौंप दी कि उसके पति को जान का खतरा है। गुरुवार को युवती के परिवार ने अपहरण की तहरीर पुलिस को सौंप दी। जिसके बाद पुलिस ने अपहरण का मुकदमा बबलू के खिलाफ दर्ज कर लिया। अब युवती के कोर्ट में बयान करवाए जाएंगे।