फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   10 million worth of mustard Truck filled with oil escaped the Youth

10 लाख कीमत का सरसों के तेल से भरा ट्रक लेकर युवक फरार

Thu, 07 Apr 2016 01:12 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Thu, 07 Apr 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
10 लाख रुपए कीमत के सरसों के तेल से लोड ट्रक मंगलवार को गायब हो गया। ट्रक चालक का कहना है कि ट्रक उसके गांव अमरिया के मेन रोड से गायब हुआ है। चालक ने एक 20 साल के अनजान युवक फिदा हुसैन पर शक जाहिर किया है। कैंट थाना पुलिस चालक कलीम की निशानदेही पर दबिश डाल रही है। 
विज्ञापन

ट्रक मालिक कलीम का कहना है कि वह सोमवार रात करीब दस बजे माधोबाड़ी के बजरंग ट्रांसपोर्ट कंपनी से ट्रक लोड करके चला। उसके ट्रक में व्यापारी दिलीप खंडेलवाल का 425 पीपा व 725 पेटी सरसों का तेल था, जिसकी कीमत 10 लाख रुपए बताई जा रही है। कलीम के अनुसार, ट्रक बस्ती जिले के खल्लौर जाना था। वह रात में ट्रक लेकर अपने घर उमरिया पहुंचा, इस दौरान उसके साथ हेल्पर अबरार खान और एक युवक फिदा हुसैन था। कलीम का कहना है कि उमरिया में अपने घर में उसने रात गुजारी, इस दौरान उसने फिदा हुसैन को ट्रक से उतारकर अपने रास्ते जाने को कह दिया। कलीम ने ट्रक उसने अपने घर से डेढ़ किलोमीटर की दूर रोड पर खड़ा किया था। अगली सुबह सात बजे जब वह खल्लौर जाने को घर से निकला तो ट्रक गायब था। कलीम का आरोप है कि ट्रक फिदा हुसैन लेकर फरार हो गया है। उसने बताया कि उसकी सोमवार को ही पहली बार फिदा हुसैन से मुलाकात हुई थी। वह कलीम से हेल्पर की नौकरी पर रखने की बात कह रहा था, कलीम ने उसे नौकरी पर रखने से मना कर दिया। जिसके बाद फिदा हुसैन ने उससे बरेली ले जाकर छोड़ने की बात कही और ट्रक पर सवार हो गया। फिदा हुसैन ने खुद को उमरिया के ही निवासी आरिफ का हेल्पर बताया था। आरिफ से जानकारी की गई तो पता लगा है कि फिदा हुसैन जहानाबाद का निवासी है।  
विज्ञापन

मैंने दो टीम बनाकर पीलीभीत और शाहजहांपुर में दबिश देने को भेजी है। पूरा प्रयास कर माल सहित ट्रक को बरामद कराया जाएगा। फिदा हुसैन के बारे में जानकारी मिली है कि वह दो दिन पहले जहानाबाद थाने से चोरी के जुर्म में जेल काटकर रिहा हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- बृजेश सिंह, एसओ, थाना कैंट   
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed