फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Crime Patrol actress Sapna Singh son Sagar found dead in Bareilly

UP News: बरेली में अभिनेत्री सपना सिंह के बेटे का शव नाले में मिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Tue, 10 Dec 2024 07:05 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 10 Dec 2024 07:05 PM IST
सार

Bareilly News: अभिनेत्री सपना सिंह का बेटा सागर बरेली में अपने मामा के घर रहता था। वह शनिवार से लापता था। रविवार को उसका शव नाले में पड़ा मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Crime Patrol actress Sapna Singh son Sagar found dead in Bareilly
सपना सिंह के पुत्र सागर का फाइल फोटो - फोटो : परिजन

विस्तार

'क्राइम पेट्रोल' समेत कई टीवी सीरियल में काम कर चुकीं अभिनेत्री सपना सिंह के बेटे सागर गंगवार का शव बरेली के इज्जतनगर इलाके में मिला। सागर यहां अपने मामा के घर रहता था। वह शनिवार से लापता था। रविवार को उसका शव अधलखिया गांव के समीप नाले से बरामद हुआ। इस मामले में पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं सूचना मिलने के बाद सागर की मां सपना सिंह मुंबई से बरेली पहुंच गई हैं। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने हत्या का आरोप लगाया है।   

विज्ञापन

Crime Patrol actress Sapna Singh son Sagar found dead in Bareilly
सपना सिंह के पुत्र सागर का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
14 वर्षीय सागर गंगवार शहर की आनंद विहार कॉलोनी में अपने मामा ओमप्रकाश के पास रहता था। वह स्प्रंगडेल स्कूल में आठवीं का छात्र था। पुलिस ने दोस्त अनुज समेत कुछ युवकों को हिरासत में लिया है। पूछताछ में अनुज ने बताया है कि उन लोगों ने साथ में ड्रग्स ली थी। सागर को ओवरडोज हो गई और वह गिर पड़ा।

ये भी पढ़ें- UP: आठ साल की बच्ची से दरिंदगी... खुद को किन्नर बता करता रहा गुमराह, लिंग परीक्षण में खुला राज; 20 साल की सजा
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Crime Patrol actress Sapna Singh son Sagar found dead in Bareilly
सागर का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

नशे में साथी छोड़कर चले आए सागर को
अनुज के मुताबिक सागर की हालत देखकर वह और उसका दोस्त घबरा गए। उन्होंने अनुज को सड़क से हटाकर खेतों में डाल दिया और घर चले गए। पुलिस को शव मिला तो नाक से खून आ रहा था। अब परिवार कह रहा है कि शव पर कटे के निशान है, उसकी हत्या की गई है। परिवार दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग पर अड़ गया। भुता थाना क्षेत्र के गांव रसूला में सागर के शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। सपना सिंह और उनके परिजनों ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। 

विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में शव ले जाते दिखे आरोपी
पुलिस ने घटनास्थल के पास सीसीटीवी कैमरे खंगाले। फुटेज में अनुज और एक अन्य युवक बाइक से सागर का शव ले जाते हुए नजर आया है। इज्जतनगर थाने के इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि फुटेज में दोनों को शव ले जाते देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed