{"_id":"5ded54ec8ebc3e1c04282ad5","slug":"crime-nawabganj-news-bly3872172141","type":"story","status":"publish","title_hn":"दामाद के साथ रात में दारू पीकर टल्ली.. सुबह सड़क पर बेसुध मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दामाद के साथ रात में दारू पीकर टल्ली.. सुबह सड़क पर बेसुध मिली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज। बेटी के घर मेहमानी में आई महिला ने दामाद के साथ शनिवार रात में छक कर दारू पी। नशा चढ़ा तो हंगामा करने लगी और झूमते हुए बाहर निकल गई। घरवालों ने रोकने की कोशिश की लेकिन वह हाथ न आई। सुबह गांव के बाहर सड़क पर वह पुलिस को बेसुध मिली तो अस्पताल में भर्ती कराया। पूछताछ के दौरान मामला उजागर हुआ तो पुलिस ने दामाद का शांतिभंग में चालान कर दिया। मामले को लेकर इलाके में काफी चर्चा है।
जनपद पीलीभीत के थाना अमरिया क्षेत्र के गांव की महिला ने अपनी बेटी का विवाह नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में की है। शनिवार को महिला अपनी बेटी की ससुराल मेहमानी में आई हुई थी। रात को सास ने दामाद के साथ बैठकर जाम छलकाये। दारू पार्टी के बाद जब सास को नशा चढ़ा तो हंगामा काटने लगी। बाद में नाराज होकर वह दामाद के घर से बाहर निकल गई। सुबह को डायल 100 ने गांव के पास महिला को बेहोशी की हालत में देखा तो थाने को सूचित किया। थाना पुलिस ने पहुंचकर महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। पूछताछ में महिला ने बताया कि रात में दामाद के साथ शराब पीकर बहक गई थी। दामाद के साथ मारपीट भी हुई थी। इसके बाद दामाद को पकड़कर पुलिस कोतवाली ले आई। जहां जांच पड़ताल के बाद दामाद का शांतिभंग में चालान कर दिया।