फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

नवाबगंज में जेठ ने डंडे से पीटकर विवाहिता को मार डाला

Sun, 08 Dec 2019 06:35 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 06:35 PM IST
विज्ञापन
crime
नवाबगंज/ कुुुंडरा कोठी। जमीन के बंटवारे को लेकर भाइयों के बीच चल रहे विवाद में शनिवार को छोटे भाई की पत्नी की जान चली गई। बड़े भाई ने डंडे से पीटकर उसकी हत्या कर दी। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस के साथ एसपी (ग्रामीण) फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के पति ने नवाबगंज थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कुंडरा गांव के नन्हू सिंह मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। शनिवार को उनकी पत्नी 35 वर्षीय चमेली देवी बेटे पवन, बेटी दीक्षा के साथ घर पर थीं। तीन बेेटियां गुनगुन, रोशनी और अर्चना स्कूल गई थीं। नन्हू गरगइया गांव के ईट भट्ठे पर मजदूरी करने गए थे। पूर्वान्ह करीब 11 बजे जब चमेली देवी खाना बना रही थीं, तभी उनका जेठ शिवचरन शराब पीकर आ गया और बंटवारे को लेकर गाली गलौच करने लगा। चमेली देवी ने विरोध किया तो शिवचरन डंडे से उन्हें बेरहमी से पीटने लगा। सिर पर डंडा लगा तो चमेली देवी जमीन पर गिर पड़ीं और तड़पने लगीं, तभी शिवचरन वहां से भाग गया। ग्रामीणों की सूचना पर एसपी (ग्रामीण) संसार सिंह कोतवाल गौरव सिंह के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन की। नन्हू सिंह ने बताया कि उसका अपने तीन भाइयों पासीराम, शिवचरन और शिवलाल से पांच बीघा जमीन के बंटवारे को लेकर कई महीनों से विवाद चल रहा है। इसी विवाद में शिवचरन ने उसकी पत्नी की जान ले ली। छानबीन के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

आरोपी के ईख में छिपे होने की आशंका पर ड्रोन कैमरे से की गई तलाश
घटना के बाद आरोपी शिवचरन गांव के बाहर गन्ने के एक खेत में छिप गया। पुलिस उसकी तलाश में गई तो 12-13 बीघा खेत में उसे खोजने में दिक्कत हुई। लिहाजा ड्रोन कैमरे की मदद ली गई। साथ डॉग स्क्वॉड को बुलाकर छानबीन कराई गई, लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस को खेत के पास आरोपी का गमछा और जूते मिले। आशंका जताई जा रही है कि गन्ने खेत से होकर आरोपी जंगल की ओर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाइयों में जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। इसी विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई की पत्नी की जान ली है। आरोपी की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - डॉ. संसार सिंह, एसपी ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed