फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

लैला-मजनू पर अश्लील डांस के दौरान पुलिस लाठीचार्ज से भगदड़, कई घायल

Wed, 27 Nov 2019 02:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
crime

सेंथल में चिराग अली शाह के उर्स में लगे सर्कस में चल रहा था डांस, रोकने पहुंची पुलिस से भिड़ गए लोग
विज्ञापन

सुबह पुलिस को मनाने पहुंचे आयोजक, बातचीत के बाद निपटा मामला

सेंथल। सूफी सैयद चिराग अली शाह मियां के उर्स में अश्लील डांस की वजह से सोमवार रात बवाल हो गया। लैला-मजनू फिल्म के गाने के साथ चल रहे अश्लील डांस को रुकवाने पुलिस पहुंची तो लोग विरोध पर अड़ गए। कुछ देर तनातनी के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया तो भगदड़ मच गई और कई लोग जख्मी हो गए। इसके बाद पुलिस ने उर्स में चल रही दुकानें और दूसरे कार्यक्रम भी बंद करा दिए। सुबह थाने में उर्स कमेटी के लोगों और पुलिस के बीच बातचीत के बाद मामला निपट गया जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की।
कस्बे में कई दिनों से मरहूम सूफी सैयद चिराग अली शाह मियां का उर्स चल रहा है। उर्स पर मेला भी सजा हुआ है जिसमें कई दुकानों के साथ झूले और सर्कस जैसे मनोरंजन के साधन भी जुटाए गए हैं। बताया जाता है कि उर्स में न्यू गोल्डन भारत सर्कस में कुछ डांसर भी बुलाई गई थीं। दिन में तो यहां सर्कस दिखाया जा रहा था लेकिन रात में डांसरों का नाच-गाना चलता था। सोमवार की रात इसी सर्कस में लैला-मजनू फिल्म के गाने के साथ डांसर अश्लील डांस कर रही थीं। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली तो वह डांस बंद कराने के लिए उर्स में पहुंच गई।
विज्ञापन

पुलिस जब न्यू गोल्डन भारत सर्कस में घुसी, उस दौरान वहां अच्छी-खासी भीड़ मौजूद थी। बताया जाता है कि जब पुलिस ने डांस बंद करने को कहा तो वहां मौजूद लोग भड़क गए और उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। पुलिस ने उन्हें शांत करके बाहर निकालने की कोशिश की लेकिन भीड़ सर्कस से बाहर निकलने को तैयार नहीं हुई। काफी देर तक तनातनी और नोकझोंक के बाद पुलिस ने भीड़ पर लाठियां चलानी शुरू कर दीं। इससे सर्कस में भगदड़ मच गई और कई लोग जख्मी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्कस से निकलकर भागे तो पुलिस ने दूर तक खदेड़ा

अश्लील डांस रुकवाने पहुंची पुलिस और भीड़ के बीच करीब आधे घंटे तक नोकझोंक चली लेकिन इस दौरान उर्स का कोई आयोजक वहां नहीं पहुंचा। अश्लील डांस करवा रहा सर्कस का स्टाफ भी सामने नहीं आया। भीड़ जब पुलिस पर हावी होने लगी तो पुलिस वालों ने लाठीचार्ज कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि सर्कस के अंदर जब पुलिस ने लाठियां चलाईं तो लोगों ने भागना शुरू कर दिया। कई लोग अंदर ही कुर्सियों में उलझकर गिर गए और भागते लोगों के पैरों के नीचे आकर चुटैल हो गए। सर्कस से बाहर निकलने के बाद भी पुलिस ने उन्हें लाठियां चलाते हुए दूर तक खदेड़ा। गुस्साई पुलिस ने इसके बाद मेले में चल रही दूसरी दुकानें और झूले बगैरह भी बंद करा दिए।
गश्त के दौरान सर्कस में बेतहाशा भीड़ लगी देखकर छानबीन करने अंदर गए थे। इसी दौरान पुलिस को देखकर वहां मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे। भगदड़ में कुछ लोग घायल भी हो गए। - वीरेंद्र सिंह, चौकी इंचार्ज, सेंथल

सर्कस में लैला मजनू गाने पर कार्यक्रम चल रहा था। पुलिस पहुंची तो लोगों ने शोर मचा दिया। इस पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। सुबह पुलिस से बातचीत के बाद मामला खत्म हो गया है। अब कोई विवाद नहीं है। - हाजी मुन्ना, सदस्य मेला कमेटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed