फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

हमसे करते हैं वसूली.. हमारे सामने ही उड़ाते हैं दारू-मुर्गा

Wed, 24 Jul 2019 02:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
crime
नवाबगंज। किसानों से अवैध वसूली कर बैंक के अंदर दारू और मुर्गा पार्टी करने के मामले की गोपनीय जांच करने मंगलवार को टीम क्योलड़िया शाखा पहुंची। टीम ने बैक कर्मियों के साथ ही किसानों के भी बयान दर्ज किए। किसानों ने टीम को उनसे हो रही अवैध वसूली के बारे में जानकारी दी है। टीम अपनी जांच रिपोर्ट बुधवार को अधिकारियों को सौंपेगी। इसके बाद ही उन पर कार्रवाई का फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन

भदपुरा ब्लाक के क्योलड़िया गांव में उत्तरप्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक की शाखा है। इसमें शाखा प्रबंधक सुखराम वर्मा, सहायक फील्ड ऑफीसर महेंद्र पाल सिंह, शिवनाथ, हरवीर यादव तैनात हैं। किसानों का आरोप है कि बैक कर्मियों ने शाखा को मयखाना बना रखा है। दो बजते ही बैंक के अंदर दारू और मुर्गा पार्टी शुरू हो जाती है, इसके बाद आने वाले किसानों से अभद्र व्यवहार कर अवैध वसूली की जाती है। आरोप है कि बैंक स्टाफ किसानों का ऋण जमा करते समय रसीद कम की देता है और धनराशि अधिक वसूलता है। शाम को बैंक कर्मी इस रकम का आपस में बंदरबांट कर लेते हैं। उत्पीड़न से दुखी एक किसान ने बैंक में चल रही दारू और मुर्गा पार्टी का मोबाइल से वीडियो बना लिया था। वीडियो वायरल होने पर बैंक कर्मियों में हड़कंप मच गया था। किसानों ने वीडियो दिखाकर बैंक कर्मियों के शिकायत केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार से भी की थी। केंद्रीय मंत्री ने बैंक के प्रबंध निदेशक केपी सिंह को फोन कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। प्रबंध निदेशक ने क्षेत्रीय प्रबंधक डीके सिंह को जांच कराने के आदेश दिए थे। मंगलवार को बरेली के सीनियर शाखा प्रबंधक संजू जैन और पीलीभीत के सीनियर शाखा प्रबंधक विजय प्रताप सिंह जांच करने भदपुरा शाखा पहुंचे। टीम को किसान पोशाकी लाल, चंद्रपाल, मुरारीलाल, मुखात्यार सिंह, तौलेेेराम आदि किसानों ने बताया कि उनसे अधिक धन लेकर कम की रसीद दी गई है। टीम ने बैंक कर्मियों के भी बयान दर्ज किए है। बुधवार को टीम अपनी रिपोर्ट अधिकारियों को सौंपेगी।
विज्ञापन


- अधिकारियों के निर्देश पर बैंक पहुंचकर गोपनीय जांच की है। जांच रिपोर्ट क्षेत्रीय प्रबंधक को बुधवार को सौंप दी जाएगी। अधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - विजय प्रताप सिंह, सीनियर शाखा प्रबंधक पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 1 भदपुरा सहकारी बैंक में जांच पडताल करती स्त्रत्त्टीम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed