{"_id":"5d9e13788ebc3e93bd10a00e","slug":"crime-in-puranpur-pilibhit-bareilly-news-bly379497425","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस चौकी के पास धार्मिक स्थल में तोड़फोड़, आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस चौकी के पास धार्मिक स्थल में तोड़फोड़, आरोपी फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर (पीलीभीत)। पुलिस चौकी के समीप धार्मिक स्थल पर व्यापारी ने तोड़फोड़ कर दी। भनक लगने पर एक समुदाय के लोग एकत्र हो गए। सीओ, कोतवाल ने मौके पर जाकर अपनी मौजूदगी में धार्मिक स्थल की मरम्मत करवाई।
स्टेशन चौराहा के सामने जिला पंचायत की कई दुकानें हैं। इनके पीछे जिला पंचायत की भूमि पर धार्मिक स्थल है। वहां कुआं के अलावा पीपल का छोटा पेड़ है और कुछ धार्मिक फोटो रखे थे। शादी के समय बारात जाने से पहले कुआं की परिक्रमा लगाने की परंपरा है। धार्मिक स्थल पर दूसरे समुदाय के व्यापारी ने तोड़फोड़ की। पीपल के पेड़ को काटकर और धार्मिक फोटो को दुकानों की छत पर फेंक दिया। तमाम लोग इकट्ठे हो गए और उन्होंने रोष जताया। सूचना पर सीओ कमल सिंह, कोतवाल अतर सिंह, नगर चौकी इंचार्ज निर्देश सिंह चौहान टीम के साथ पहुंचे। पुलिस के आते ही आरोपी खिसक गया। सीओ ने धार्मिक स्थल की मरम्मत कराने के कोतवाली पुलिस को निर्देश दिए। पुलिस ने धार्मिक स्थल की मरम्मत करवाई। घटना की सूचना एक वकील ने मोबाइल पर दी थी। कोतवाली प्रभारी का कहना था कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
जिसने धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ की। वह आरोपी की दुकान के पीछे है। दुकान का दायरा बढ़ाने के लिए उसने धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ की है।