{"_id":"5daca19e8ebc3e93b85d3334","slug":"crime-in-pilibhit-bareilly-news-bly3810304172","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाकः 70 वर्षीय दादा ने पोतियों के साथ की दरिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाकः 70 वर्षीय दादा ने पोतियों के साथ की दरिंदगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
70 वर्षीय रिटायर्ड शिक्षक ने रिश्तों को शर्मसार कर दिया। चार साल पहले अपनी बीमार पत्नी की देखरेख करने के बहाने अपनी दो पोतियों को दिल्ली से पीलीभीत बुलाया फिर डरा-धमकाकर उनका चार साल तक यौन शोषण किया। 27 जुलाई को शिक्षक की पत्नी की मौत हो गई तो दोनों किशोरियों की सहेली ने दिल्ली से आए माता-पिता को घटना बताई।
बेटियों के पिता ने पहले बहनोई समेत अन्य रिश्तेदारों को यह बात बताई। बहनोई ने चुप कराना चाहा तो 25 सितंबर को पिता ने दिल्ली के अंबेडकरनगर थाने में अपने पिता यानी पोतियों के दादा पर दुष्कर्म, छेड़छाड़ और बंधक बनाने की एफआईआर दर्ज कराई। पीलीभीत कोतवाली पुलिस को इसकी जांच सौंपी गई है।
दिल्ली के अंबेडकरनगर क्षेत्र में रहे रहे एक व्यक्ति ने 25 सितंबर को पीलीभीत निवासी अपने पिता के खिलाफ अपनी बेटियों केे बंधक बनाकर दुष्कर्म करने, छेड़छाड़, धमकाने और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वह वर्ष 2007 से तीन बेटी, एक बेटे और पत्नी संग दिल्ली में रहते हैं। पीड़ित के अनुसार उसके पिता रिटायर्ड शिक्षक हैं, जो पीलीभीत में ही रहते हैं। चार साल पहले उनकी मां की तबीयत खराब हुई थी तो उनकी देखरेख करने के लिए उसने अपनी 16 वर्षीय पुत्री को पीलीभीत भेज दिया था।
विज्ञापन
पीड़ित बेटियां के पिता का आरोप है कि उसके पिता ने छोटी बेटी को डरा धमकाकर कई साल तक बंधक बनाकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। डर की वजह से उसकी बेटी कुछ नहीं बता सकी। छह मई 2019 को उसके दादा ने ही पोती की जबरन पीलीभीत में ही शादी करा दी। कुछ दिन बाद पिता ने दूसरी नाबालिग बेटी को बुला लिया। उसके साथ भी पिता ने दुष्कर्म किया। 27 जुलाई 2019 को मां का निधन हो गया। बेटी की एक सहेली ने उसके पिता की यह करतूत बताई तो उसने बातचीत करनी चाही तो पिता ने धमका दिया। बाद में बेटियों के पिता ने दिल्ली के अंबेडकरनगर थाने में पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं पुत्रियों का मेडिकल परीक्षण कराया गया।