फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime in pilibhit

दरिंदे ने छात्रा को दो घंटे कार में घुमाया, फिर की अश्लील हरकत, गिरफ्तार

Sun, 20 Oct 2019 09:45 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2019 09:45 PM IST
विज्ञापन
crime in pilibhit
एक दरिंदा कक्षा आठ की छात्रा को कॉलेज गेट से अपनी कार में जबरन बैठाकर ले गया और उसे दो घंटे तक सड़कों पर घुमाता रहा। इसके बाद दरिंदा उसे सुनसान स्थान पर ले गया और उससे अश्लील हरकत की। बाद में वह छात्रा को घर के नजदीक छोड़कर चला गया। तलाश करने पर दरिंदा ड्राइवर कॉलेज के सामने ही कार में आराम फरमाता मिल गया। परिजनों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। यह दरिंदा ड्राइवर इनोवा कार से स्कूली बच्चों को लाता-ले जाता है।
विज्ञापन

शहर के ही रहने वाली 14 वर्षीय छात्रा के पिता ने बताया कि उनकी बेटी दिलगवां रोड स्थित एक प्राइवेट कॉलेज में कक्षा आठ में पढ़ती है। शनिवार सुबह 8:30 बजे छात्रा रोज की तरह ई-रिक्शा से कॉलेज पहुंची। बाहर गेट पर उतरने के बाद वह नजदीक की एक दुकान पर पेन खरीदने के लिए जा रही थी। तभी स्कूली बच्चों को लेकर आने वाला इनोवा ड्राइवर पीछे से आ गया। उसने छात्रा को जबरन अपनी कार में बैठा लिया। फिर वह दो घंटे तक उसे सड़कों पर कार में घुमाता रहा। इसके बाद जिला अस्पताल के पीछे की तरफ ड्राइवर सुनसान जगह पर ले गया। वहां पर गाड़ी रोक छात्रा से अश्लील हरकत की। छात्रा ने जब विरोध किया तो उसे धमका दिया। लगभग दो घंटे घुमाने के बाद आरोपी ड्राइवर छात्रा को उसके घर के नजदीक छोड़ गया। यहां से छात्रा कॉलेज गई। कॉलेज से सूचना मिलने पर परिजन वहां आ गए। छात्रा से पूरी जानकारी करने के बाद परिजन ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। वह कॉलेज के सामने कार खड़ी कर आराम फरमाता मिल गया। पूछने पर ड्राइवर ने अपना नाम शुभम रस्तोगी और अमरिया का रहने वाला बताया। परिजनों ने उसे पकड़कर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाल श्रीकांत द्विवेदी ने बताया कि पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

आरोपी नहीं दे सका कई सवालों के जवाब
करीब 24 वर्षीय आरोपी शिवम ने अगवा करने के आरोप को गलत बताते हुए कहा कि छात्रा खुद आकर उसकी कार में बैठ गई थी। हालांकि वह इस बात का कोई जवाब नहीं दे सका कि आखिर वह छात्रा को क्यों घुमाता रहा? उसे कार से क्यों नहीं उतारा। उसको सुनसान स्थान पर ले जाकर अश्लील हरकत क्यों की।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा के परिवारवालों से मिली तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की जा रही है। इसके लिए कोतवाल को निर्देशित कर दिया है। - धर्म सिंह मार्छाल, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed