फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime in bisalpur pilibhit

जुलूस-ए-मोहम्मदी में लहराई तलवार, एक गिरफ्तार

Mon, 11 Nov 2019 01:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2019 01:08 AM IST
विज्ञापन
crime in bisalpur pilibhit
बीसलपुर (पीलीभीत)। ईद मिलादुन्नबी पर इलाके के गांव मीरपुर वाहनपुर में निकाले गए जुलूस-ए-मोहम्मदी में तलवारें लहराई गईं। पुलिस ने तलवार लहराते एक युवक को मौके पर ही पकड़ लिया। इसके चलते जुलूस-ए-मोहम्मदी कुछ देर के लिए रुका रहा। मगर, बाद में युवक को पुलिस थाने ले आई और जुलूस शांतिपूर्वक परंपरागत तरीके से संपन्न हो गया। जुलूस-ए-मोहम्मदी में अमन-चैन में खलल डालने की कोशिश को पुलिस की सतर्कता और प्रबुद्धजनों की सूझबूझ ने विफल कर दिया। तलवार लहराने वाले युवक का बाद में पुलिस ने चालान कर दिया।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के मीरपुर वाहनपुर गांव के बाहर जामा मस्जिद रविवार सुबह 10 बजे अकीदतमंद इकट्ठे हुए। इसके बाद यहां से जुलूस-ए-मोहम्मदी महदेवा तक गई और यहां से वापस लौट आई। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस फोर्स भी जुलूस के साथ थी। जुलूस में गांव से निकलकर कुछ दूर रास्ते पर पहुंचा तो उसमें शामिल 20 वर्षीय नाजिम तलवार हाथ में लेकर लहराने लगा। पुलिस ने तलवार हाथ में देखकर युवक को मौके पर ही पकड़ लिया और तलवार भी कब्जे में ले ली। इसके चलते जुलूस कुछ देर तक रुका रहा। तलवार लहराने वाले युवक को पुलिस कोतवाली ले आई। इसके बाद जुलूस परंपरागत तरीके से आगे बढ़ गया। अकीदतमंद ने धार्मिक नारेबाजी करते हुए जुलूस परंपरागत तरीके से अपराह्न तीन बजे संपन्न कराया। प्रबुद्धजनों ने सबको अमन और शांति का पैगाम दिया। उधर, मीरपुर वाहनपुर की प्रधान शायरा बेगम का कहना है कि इससे पहले जुलूस-ए-मोहम्मदी में अकीदतमंद घोड़ों और बाइकों पर नंगी तलवार लेकर बैठते थे। बीते बरसों के आइडिया में युवक नंगी तलवार लेकर जुलूस लेकर आ गया था।
विज्ञापन

देर शाम दरोगा सुभाष चौधरी की ओर से जुलूस-ए-मोहम्मदी में तलवार लहराने वाले युवक पर आर्म्स एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। बाद में उसका चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुलेआम नंगी तलवार लेकर चलना अपराध है। जुलूस-ए-मोहम्मदी में युवक बाइक पर तलवार लेकर बैठा था। किसी ने उसकी वीडियो वायरल कर दी। वीडियो देखने के बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। - प्रवीण मलिक सीओ बीसलपुर

जुलूस-ए-मोहम्मदी में एक युवक तलवार लेकर आ गया था। बीसलपुर कोतवाली पुलिस ने उसे पकड़ लिया है। उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई है। बाकी जगहों पर जुलूस-ए-मोहम्मदी शांतिपूर्वक निकाले गए। कहीं कोई विवाद नहीं है। - रोहित मिश्र, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed