फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime in bisalpur pilibhit

मकान में अवैध पटाखा फैक्टरी मिली, दो गिरफ्तार

Sat, 19 Oct 2019 02:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 02:31 AM IST
विज्ञापन
crime in bisalpur pilibhit
बीसलपुर (पीलीभीत)। दिवाली नजदीक आते ही घरों में अवैध तरीके से पटाखा बनाने का काम तेज हो गया है। तहसीलदार ने पुलिस के साथ कस्बे के एक मकान में छापा मारक र वहां पटाखा बनाते दो लोगों को पकड़ा और बरामद पटाखा जब्त कर लिया। पुलिस की कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

मोहल्ला ग्यासपुर निवासी सगीर अहमद के मकान में अवैध पटाखा फैक्टरी चलाने की सूचना मिल रही थी। अफसर गोपनीय जानकारी जुटाते रहे। शुक्रवार को तहसीलदार विजय विजय त्रिवेदी और कोतवाल हरिशंकर वर्मा ने साढ़े 11 बजे पुलिस बल के साथ मकान पर छापा मारा। मकान में चली छानबीन के दौरान वहां अवैध पटाखा फैक्टरी मिली। भारी मात्रा में पटाखे मौके से जब्त किए गए। सगीर अहमद और उसके पुत्र सोमू की गिरफ्तारी कर ली गई। दोनों से पटाखा बनाने से जुड़े कागजात मांगे गए। आरोपी, टीम को जरूरी दस्तावेज नहीं दिखा सके। पुलिस दोनों को पकड़कर कोतवाली ले आई। दोनों आरोपियों के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई। पूछताछ के बाद दोनों का चालान कर दिया है।
विज्ञापन

सालों से चला रहे थे अवैध फैक्टरी
मकान में अवैध पटाखा फैक्टरी में पटाखा बनाने का काम बरसों से चल रहा था। दिवाली के नजदीक आते ही मकान में अनाधिकृत तरीके से पटाखा बनाए जाते हैं। प्रशासन अब तक फैक्टरी से अनजान बना रहा। इस बात का खुलासा सगीर अहमद से पूछताछ के बाद हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध पटाखा बनाते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की गई है। अवैध पटाखा निर्माण को लेकर पुलिस अलर्ट है। कार्रवाई जारी रहेगी। - रोहित मिश्र, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed