{"_id":"5dde39da8ebc3e54b909fac7","slug":"crime-in-bareilly-20-lakhs-robbery-in-sp-leader-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सपा नेता के घर 20 लाख की डकैती, 12 हथियारबंद बदमाशों ने परिवार वालों को बनाया बंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सपा नेता के घर 20 लाख की डकैती, 12 हथियारबंद बदमाशों ने परिवार वालों को बनाया बंधक
Wed, 27 Nov 2019 02:24 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Published by: Prachi Priyam
Updated Wed, 27 Nov 2019 02:24 PM IST
विज्ञापन
डकैती के बाद घर की हालत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में बदमाशों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला फरीदपुर थाना क्षेत्र के नगरिया रोड का है। जहां समाजवादी पार्टी के नेता शराफत खान के घर में बदमाशों ने मंगलवार देर रात 2:00 बजे 20 लाख की डकैती की वारदात को अंजाम दे डाला।
विज्ञापन
बदमाशों ने घर के सभी लोगों को बंधक बना लिया और घर में रखी ज्वेलरी और कैश लेकर फरार हो गए। शराफत खान के बड़े भाई आसिफ ने बताया कि बदमाश रात करीब 2:00 बजे ताला तोड़कर अंदर घुस आए और सभी को बंधक बनाकर घर के सभी कमरों को बारी-बारी से खंगाल डाला।
विज्ञापन
इसके बाद करीब साढ़े 15 लाख के सोने चांदी के जेवरात, साढ़े तीन लाख रुपये नगद व अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। बदमाश करीब 2 घंटे तक घर में रहे। घटना की जानकारी होते ही एसपी ग्रामीण, एसपी क्राइम, फील्ड यूनिट की टीम घटनास्थल पर पहुंची और मौका मुआयना किया।
विज्ञापन