{"_id":"5d83dd978ebc3e016d630de1","slug":"crime-hafizganj-news-bly376754228","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्र से शव निकालकर फिर से होगा पोस्टमार्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब्र से शव निकालकर फिर से होगा पोस्टमार्टम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाफिजगंज। ढाई माह बाद कब्र से निकालकर फिर से शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। हत्या में नामजद लोगों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट गलत होने की शिकायत डीएम और एडीएम से की थी। इस पर एडीएम ने नियमानुसार दोबारा शव निकालकर पोस्टमार्टम कराने का आदेश पुलिस व एसडीएम नवाबगंज को दिया है। एसडीएम तिथि तय करेंगे।
थाना हाफिजगंज के गांव बढेपुरा में दुष्कर्म के आरोप में जेल काटकर लोटा सादिक उर्फ सोने पुत्र फारूक की एक जुलाई को उसके घर में संदिग्ध मौत हो गई थी। घरवालों ने गांव के इरशाद, इरफान, महेश व जागन के खिलाफ बेरहमी से पीटने के बाद गला दबाने के बाद बिजली का करंट लगाकर मारने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पोस्मार्टम रिपोर्ट में भी हत्या गला दबाकर मारना आया था। जबकि आरोपी बिजली के करंट के लगने से मौत होना बता रहे थे। नामजद आरोपी रंजिशन मुकदमा लिखवाने पर सेटिंग से पोस्टमार्टम रिपोर्ट कराने का आरोप लगाकर डीएम व एडीएम से पैनल के तहत पोस्टमार्टम कराने की गुहार लगाई थी। इसके बाद एडीएम सिटी नगर ने सादिक उर्फ सोनू के शव को मजिस्ट्रेट के सामने निकालकर उसका पोस्टमार्टम कराने के निर्देश दिए हैं।