{"_id":"5dbb912c8ebc3e018167459f","slug":"crime-hadsa-aonla-news-bly382169198","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंवला-भमोरा रोड पर हादसे में मां-बेटे समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंवला-भमोरा रोड पर हादसे में मां-बेटे समेत तीन की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजपुरकलां/आंवला। मौसी और उनके बच्चों को छोड़ने जा रहे युवक की बाइक को आंवला-भमोरा रोड पर रामनगला के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में मां-बेटे सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन साल का बच्चा गंभीर घायल हो गया। गुस्साए परिजन ने हंगामा करते हुए सड़क पर जाम लगाने की कोशिश, लेकिन पुलिस ने किसी तरह समझाकर शांत करा दिया।
अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव राजपुर गौंटिया के हरिकेश की पत्नी बेबी (24) भैया दूज पर मायके भमोरा थाना क्षेत्र के गांव भरताना गई थीं। उनके साथ एक साल का बेटा प्रियांश और तीन वर्षीय मानव भी आया था। बृहस्पतिवार को अलीगंज के गांव जोगीठेर निवासी बड़ी बहन का बेटा अनीस बाइक से बेबी और उनके बच्चों को ससुराल छोड़ने जा रहा था। दोपहर करीब पौने दो बजे आंवला-भमोरा रोड पर रामनगला के पास किसी वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में अनीस, बेबी और प्रियांश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मानव गंभीर घायल हो गया। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आए दिन होने वाले हादसों को लेकर हंगामा करते हुए सड़क पर जाम लगाने की कोशिश की। लेकिन एसडीएम अरुण कुमार सिंह, सीओ रामप्रकाश और कोतवाल सुनील कुमार ने ग्रामीणों को समझाकर सड़क से हटाया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक चला रहे अनीस ने हेलमेट पहन रखा था, लेकिन गुणवत्ता अच्छी न होने के कारण सड़क पर गिरते ही हेलमेट टूट गया। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई और मौके पर ही जान चली गई।