फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime,Civic Amenities

ब्राह्मण महासभा, हिंदू समाज पार्टी, शिवसेना ने प्रदर्शन किया

Sun, 20 Oct 2019 09:38 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2019 09:38 PM IST
विज्ञापन
crime,Civic Amenities
बरेली। हिंदूवादी नेता और हिंदू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी की हत्या के विरोध में शनिवार को कई संगठनों ने हुंकार भरी। हत्यारों को कड़ी सजा और कमलेश तिवारी के परिवार वालों को 50 लाख मुआवजा की मांग प्रदेश सरकार से की।
विज्ञापन

हिंदू समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष अमन सक्सेना के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बमनपुरी में जाम लगाकर प्रदर्शन किया। आतंकवाद का पुतला भी फूंका। कमलेश तिवारी के बेटे को सरकारी नौकरी, परिवार को 50 लाख मुआवजा दिये जाने की मांग की। इस मौके पर शिवम देवल, हिमांशु टंडन, केके शंखधार, सुमित शर्मा आदि रहे। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने झांसी में ब्राह्मण परिवार के चार लोगों की हत्या के बाद कमलेश तिवारी की हत्या पर रोष जताया। प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किये। प्रदेश अध्यक्ष एसके पांडेय, महामंत्री कामेश पांडेय ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर ब्राह्मणों पर हो रहे अत्याचार की निंदा की है। भारतीय राष्ट्रवादी दल ने अंबेडकर पार्क में कमलेश तिवारी हत्याकांड के विरोध में प्रदर्शन कर हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की। इस मौके पर अमित राठौर, सोनू यादव, अतुल दीप, रवि शंकर आदि रहे। शिव सेना ने कमलेश तिवारी हत्याकांड में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। जिला प्रमुख बंटू सिंह ने हत्यारों की गिरफ्तारी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed