{"_id":"5d9a3a958ebc3e93db11b009","slug":"crime-chinmiyanand-bareilly-news-bly379153880","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिन्मयानंद मामला: आवाज के नमूनों के लिए आज पांचों आरोपियों को लखनऊ ले जा सकती है एसआईटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिन्मयानंद मामला: आवाज के नमूनों के लिए आज पांचों आरोपियों को लखनऊ ले जा सकती है एसआईटी
Mon, 07 Oct 2019 06:15 AM IST
बरेली ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 06:15 AM IST
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री चिन्मयानंद
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आवाज नमूना मिलान के लिए कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद जेल में बंद दुष्कर्म के आरोपी चिन्मयानंद और फिरौती मामले में आरोपी छात्रा और उसके दोस्त संजय, सचिन, विक्रम को एसआईटी रविवार को छुट्टी होने की वजह से लखनऊ फोरेंसिक लैब नहीं ले जा पाई। संभावना है कि सोमवार को एसआईटी पांचों को लखनऊ फोरेंसिक लैब ले जा सकती है। वहीं आरआई मुकेश कुमार ने बताया कि यदि एसआईटी उनसे पुलिस सुरक्षा मांगेगी तो उनकी ओर से तैयारी पूरी है।
चिन्मयानंद और छात्रा से मिलने पहुंचे परिजन
जेल में बंद चिन्मयानंद से रविवार को कॉलेज कर्मचारी अमित व एक अन्य ने मुलाकात की, वहीं छात्रा से उसके पिता और भाई ने मुलाकात की। दोनों पक्ष के लोगों की मुलाकात करीब आधा घंटे से अधिक समय तक हुई।
चिन्मयानंद के समर्थन में आए हरिद्वार के साधु-संत
हरिद्वार में कुछ साधु-संत चिन्मयानंद के समर्थन में आए हैं। शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय योग शिविर के स्वामी शंकरानंद गिरि ने कहा कि चिन्मयानंद को षड्यंत्र के तहत फंसाया गया है। इसके पीछे राजनीतिक साजिश रची गई है। मामले की एसआईटी जांच कर रही है। षड्यंत्र करने वाले बेनकाब होंगे।